बिहार के उपमुख्यमंत्री और बिहार बीजेपी के अध्यक्ष करीब 21 महीने बाद अपना मुरेठा (पगड़ी) खोलेंगे। कल यानी 2 जुलाई को वो अयोध्या जाएंगे। और वहीं बुधवार को मुंडन करा अपना मुरेठा (पगड़ी) भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित करेंगे। उनके साथ पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी व कई अन्य नेता भी जाएंगे। सम्राट चौधरी का दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर रहेंगे।
आपको बता दें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सितंबर 2022 में अपनी मां के निधन के बाद मुरेठा बांधा था और ये संकल्प लिया था कि वो पगड़ी तब खोलेंगे। जब वो नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी से हटा देंगे। ये शपथ सम्राट चौधरी ने तब ली थी जब बिहार में महागठबंधन की सरकार की थी। आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस और माले साथ थे। लेकिन फिर बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ। इसी साल जनवरी के आखिर में नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़कर बीजेपी के साथ एनडीए की सरकार बना ली। एक बार फिर से नीतीश मुख्यमंत्री बने, और बीजेपी की ओर के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बने।
जिसके बाद उनका वो संकल्प तो अधूर रह गया जिसमें उन्होने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने की शपथ ली थी। अब सम्राट चौधरी बिहार की नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम हैं। विपक्ष कई बार सम्राट चौधरी के मुरेठा खोलने को लेकर सवाल करते आए हैं। और अब आखिरकार अयोध्या में सम्राट चौधरी भगवान राम के चरणों में अपनी पगड़ी समर्पित करेंगे।
अयोध्या जाकर सिर मुंडवाकर अपनी पगड़ी प्रभु राम के चरणों में समर्पित करने का फैसला भी सम्राट चौधरी ने तभी लिया था। जब बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिहार में नीतीश कुमार के साथ सरकार बनाने का निर्णय लिया। इससे पहले डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार के विकास के लिए व्यक्तिगत कुछ नहीं हो सकता है। व्यक्तिगत निर्णय को निरस्त भी किया जा सकता है।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…