Bihar

बिहार: आगे गिराया दस का नोट, फिर कार से उड़ाया 22 लाख रुपयों से भरा बैग; सरेआम हुई वारदात

राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में नेहरू पथ पर विश्वेश्वरैया भवन के सामने दिनदहाड़े फार्च्युनर से शातिर चोर ने 22 लाख रुपयों से भरा बैग गायब कर दिया। वारदात दोपहर लगभग डेढ़ बजे उस वक्त हुई, जब ठेकेदार हरिशंकर झा का चालक गाड़ी में बैठकर मालिक के आने की प्रतीक्षा कर रहा था।

इस बीच अज्ञात व्यक्ति ने उससे कार के आगे दस-दस के नोट गिरे होने की जानकारी दी, जिसे उठाने के लिए वह उतरा तो शातिर ने गाड़ी में रखा बैग उड़ा लिया। सूचना मिलते ही थानेदार अमर कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी, परंतु कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

सचिवालय डीएसपी (द्वितीय) साकेत कुमार ने बताया कि आरोपित की पहचान के लिए सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पता लगाया जा रहा है कि चोर कितनी संख्या में थे? वे किस रास्ते आए और कैसे गए? इन सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।

पथ निर्माण विभाग में आए थे ठेकेदार

ठेकेदार हरिशंकर झा मूलरूप से सहरसा जिले के टाउन थाना क्षेत्र के तिवारी टोला के रहने वाले हैं। वे चालक व दो अन्य लोगों के साथ सहरसा से पटना आए थे। विश्वेश्वरैया भवन स्थित पथ निर्माण विभाग के कार्यालय में उन्हें ठेके से संबंधित कोई कार्य था।

चालक ने भवन के बाहर फार्च्युनर कार खड़ी की। वहां से हरिशंकर और दो अन्य लोग विभाग के कार्यालय में चले गए। रुपयों से भरा लाल रंग का बैग कार की पिछली सीट पर रखा था।

गमछे से ढंक रखा था चेहरा

डीएसपी के अनुसार चालक ने उन्हें बताया कि नोट गिरे होने की जानकारी देने वाले व्यक्ति ने सफेद रंग के गमछे से चेहरा ढंक रखा था। उसने इशारों से चालक को बताया कि उसकी गाड़ी के आगे दस-दस के कई नोट गिरे हैं। चालक लालच में आ गया। वह कार से उतरकर नोट उठाने लगा।

इस बीच, शातिर चोर ने पीछे का दरवाजा खोला और बैग लेकर चलता बना। गाड़ी में दोबारा बैठने पर चालक को मालूम हुआ कि पीछे का दरवाजा खुला है। वह पीछे गया तो देखा कि बैग गायब है। इसके बाद उसने मालिक को खबर दी।

कैसे मिली रुपयों के बारे में जानकारी?

गौर हो कि राजधानी में इस तरह कार से रुपये उड़ाने वाले गिरोह के कई सदस्य घूमते हुए पकड़े जा चुके हैं, जो चालकों को दिग्भ्रमित कर वाहन से बैग गायब कर देते थे। अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर कार में रुपये होने की जानकारी चोर को कैसे मिली?

थानेदार ने बताया कि कई अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है। फार्च्युनर के आगे और पीछे खड़ी गाड़ियों के मालिकों का भी ब्योरा निकाला जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

38 मिनट ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

9 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

10 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

12 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

15 घंटे ago