Samastipur

समस्तीपुर रजिस्ट्री ऑफिस के पास कातिब का एक लाख रूपए लेकर फरार हुआ उच्चका

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के रजिस्ट्री ऑफिस के पास सोमवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने रजिस्ट्री ऑफिस के एक कातिब का एक लाख रुपए लेकर फरार हो गया। घटना उस वक्त हुई जब कातिब धीरेंद्र लाल कर्ण को कोई पार्टी जमीन रजिस्ट्री संबंधी चालान जमा करने के लिए एक लाख रुपए दे गया था। इसी दौरान बदमाश उनके झोला में रखा रुपया लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना को लेकर पीड़ित कातिब धीरेंद्र लाल ने बताया कि दोपहर उनका कोई पार्टी चालान जमा करने के लिए एक लाख रुपए दे गया था। जिसे वह झोले में रखकर काम निपटाने लगे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आया दो बदमाश उनका झोला लेकर फरार हो गया। वह दौड़े तब तक बदमाश दूर जा चुका था। इसके बाद उन्होंने इस मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी। घटना की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में त्योहारी सीजन से पहले मिलावट का बाजार गर्म, जांच टीम नदारद; सैंपल कलेक्शन प्रक्रिया भी धीमी

समस्तीपुर : जिले के शहरी और ग्रामीण बाजारों में खाद्य सामग्री में मिलावट का कारोबार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के सभी मेडिकल स्टोर पर CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य, दवा बिक्री की होगी कड़ी निगरानी, रिकॉर्डिंग 90 दिन रखनी होगी सुरक्षित

समस्तीपुर : जिले में दवाओं की अवैध बिक्री, बिना चिकित्सकीय पर्ची के एंटीबायोटिक और नशीली…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ह’त्याकांड मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा, दोषी को 50 हजार रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया

समस्तीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर नगर आयुक्त ने टैक्स दरोगा, प्रभारी सफाई निरीक्षक, सिविल इंजीनियर समेत 8 लापरवाह कर्मियों को किया शोकॉज

समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…

8 घंटे ago

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

18 घंटे ago