Bihar

NEET पेपर लीक: तेजस्वी यादव के PS प्रीतम कुमार से होगी पूछताछ, EOU कर रही तलब की तैयारी

नीट (NEET) पेपर लीक मामले में तेजस्वी यादव के प्राइवेट सेकेट्री प्रीतम कुमार से पूछताछ होगी. आर्थिक अपराध इकाई (EOU) उसे तलब करने की तैयारी कर रही है. बताया जा रहा है कि EOU प्रीतम से पूछताछ के लिए इओयू दफ्तर बुलाएगी और वहीं पूछताछ करेगी. पेपर लीक के किंग पिन सिकंदर कुमार यादवेंदु से प्रीतम कुमार के डायरेक्ट कनेक्शन के कई तथ्य सामने आए हैं.

कौन हैं प्रीतम कुमार

52 साल के प्रीतम कुमार बिहार के मुंगेर शहर के निवासी है. उनके पिता का नाम सुभाष चंद्र निराला है. प्रीतम बिहार के प्रशासिनक सेवा के अधिकारी के तौर पर काम करते हैं. साल 2022, अगस्त में प्रीतम को पदस्थापना मिली थी. इसके बाद उन्हें तेजस्वी यादव का प्राइवेट सेक्रेटरी के तौर पर नियुक्त किया गया था.

नीट पेपर लीक होने के बाद सिकंदर यादवेंदु के लिए सरकारी गेस्ट हाउस बुक कराने से लेकर उसकी पोस्टिंग तक में प्रीतम कुमार की भूमिका सामने आ रही है. लिहाजा EOU उसे तलब कर पूछताछ करने की तैयारी में है. पेपर लीक मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी कई तथ्य सामने रखते हुए सिकंदर के लालू से भी डायरेक्ट कनेक्शन की बात कही है.

तेजस्वी ने लीक कराया NEET का पेपर- विजय सिन्हा

नीट परीक्षा मामले पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि ये बहुत गंभीर विषय है और निश्चित तौर पर इसकी उच्च स्तरीय जांच हो. क्योंकि ये मामला यहां के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से जुड़ा है. उनके PS रूम बुक कराते हैं और अनुराग यादव को ठहराते हैं. ये दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि 1 मई को तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार ने गेस्टहाउस कर्मी प्रदीप कुमार को फोन कर सिकंदर कुमार यादवेंदु के लिए कमरा बुक करने को कहा था.

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि 4 मई को प्रीतम कुमार ने प्रदीप कुमार को कमरा बुक करने के लिए फिर से फोन किया. तेजस्वी यादव के लिए ‘मंत्री’ शब्द का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने कहा कि पूरा परिवार घोटालों से भरा हुआ है. पिता लालू यादव चारा घोटाला और पुत्र तेजस्वी यादव NEET पेपर घोटाला. तेजस्वी यादव के PA ने सिकंदर के लिए गेस्ट हाउस बुक कराया. सिकंदर वही व्यक्ति है जिसने NEET का पेपर लीक कराया.

EOU के निशाने पर दो सेटर

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, EOU के निशाने पर दो सेटर भी आए हैं. इनमें एक का नाम अतुल वत्सय जबकि दूसरे का नाम अंशुल सिंह है. ये दोनों वैशाली के रहने वाले बताए जा रहे हैं. EOU मामले की जांच कर रही है. इन दोनों के सह पर ही अमित आनंद और नीतीश कुमार बिहार में प्रतियोगिता परीक्षा में सेटर का काम किया करता है. विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को मोटी रकम लेकर पास करवाने का काम करता है.

अतुल वत्सय पिछले कई महीनों से महाराष्ट्र के एक शहर में रह रहा है. अंतरराज्यीय सॉल्वर गैंग का सरगना अतुल वत्सय रिटायर प्रशासनिक अफसर का बेटा बताया जा रहा है. वह मूलरूप से जहानाबाद के बंधुगंज गांव निवासी अरुण केसरी का बेटा है. कॉमनवेल्थ गेम घोटाले में डिप्टी डायरेक्टर रहे उसके पिता CBI के शिकंजे में फंसे थे.

Avinash Roy

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने रिकवर कर 25,760 रुपये कराए वापस

समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस…

21 मिनट ago

बिहार में हर रोज 1.7 लाख लीटर शराब गटक रहे लोग, अबतक 5 करोड़ लीटर जब्त; तेजस्वी ने शराबबंदी को मजाक बताया

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…

2 घंटे ago

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

4 घंटे ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : साइलेंट जेनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही 691 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…

8 घंटे ago