Bihar

हाईटेक होंगे बिहार के विश्वविद्यालय, ऑनलाइन होंगी कॉलेजों की पूरी गतिविधियां

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार की उच्च शिक्षा को पटरी पर लाने के लिए सरकार ने कदम उठाने शुरू कर दिये हैं. काम में देरी और पारदर्शिता का अभाव भ्रष्टाचार का एक बड़ा कारण रहा है. ऐसे में सरकार ने राज्य के तमाम विश्वविद्यालयों को हाईटेक बनाने का फैसला किया है. बिहार के सभी विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों की पूरी गतिविधियों को चरणवार ऑनलाइन करने की तैयारी की जा रही है.

धरातल पर उतारने में जुटा शिक्षा विभाग

मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग इस कवायद में जुट गया है. इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा निर्मित ‘सामर्थ्य पोर्टल’ पर तमाम जानकारियां विश्वविद्यालयों को उपलब्ध करानी होगी. छात्र छात्राओं की सुविधा के लिए ये डिजिटल बदलाव लाए जा रहे हैं. उन्हें काम के लिए यूनिवर्सिटी का चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बिहार में इसे लागू करने को लेकर शिक्षा विभाग और केंद्र सरकार के साथ करार पहले ही हो चुका है. अब, इसे धरातल पर उतारने की कवायद चल रही है.

अब आनलाइन हो सकेगी कॉपी की जांच

बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में विभाग इसे लागू कराएगा. इसमें उत्तर पुस्तिकाओं की जांच भी ऑनलाइन हो सकेगी. इसके लिए उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन कर संबंधित कॉलेजों में भेजा जाएगा. पोर्टल पर ऐसे सॉफ्टवेयर होंगे, जिससे कॉपियों की जांच भी सुविधा पूर्वक प्रोफेसर कर सकेंगे. कॉपी जांच के क्रम में शिक्षक जैसे-जैसे विभिन्न प्रश्नों के उत्तर के लिए अंक देंगे, अंत में स्वत: सबका जोड़ सामने दिखने लगेगा.

पोर्टल पर मिलेंगी ये सुविधाएं

नई व्यवस्था में कॉपियों का रिकॉर्ड भी पोर्टल पर रहेगा, जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन जरूरत पड़ने पर देख सकेगा. पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड और रिजल्ट भी उपलब्ध हो सकेगा. जरूरत के अनुसार विद्यार्थी पोर्टल के माध्यम से अपना प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे. इतना ही नहीं विश्वविद्यालयों के वित्तीय लेन-देन की जानकारी भी पोर्टल से मिलेगी. इसके लिए मुख्यालय या बैंक नहीं जाना पड़ेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

5 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

7 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

13 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

13 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

14 घंटे ago