Bihar

सुप्रीम कोर्ट जांच करे, दोषी को फांसी दे; 1 करोड़ रंगदारी केस को पप्पू यादव ने बताया साजिश

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा है कि मेरे खिलाफ गहरी राजनीतिक साजिश की जा रही है। बढ़ती राजनीतिक ताकत से कुछ लोग परेशान हैं इसलिए रंगदारी का झूठा आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराया गया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में जांच कराई जाए और सच्चाई सामने लाई जाए। उन्होंने कहा है कि जो भी मामले में दोषी निकले उसे फांसी दे दिया जाए।

सोमवार को पूर्णिया के फर्नीचर कारोबारी द्वारा एक करोड़ की रंगदारी मांगे जाने का आरोप लगाते हुए सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पूर्णिया मुफस्सिल थाने में एफआईार दर्ज कराया गया है। पप्पू यादव ने कहा है कि एक ऑफिसर के द्वारा विरोधियों से मिलकर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही सबको बेनकाब कर दूंगा।

सोशल मीडिया पर पप्पू यादव ने लिखा है कि कुछ लोग मेरी बढ़ती राजनीतिक छवि से परेशान है और वे लोग ही साजिश रच रहे हैं। बहुत जल्दी मैं उन्हें बेनकाब कर दूंगा। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में इस मामले के जांच की मांग करते हुए कहा है कि जो भी दोषी हो उसे फांसी दे दिया जाए। उन्होंने कहा कि राजा कुमार को मैं जानता भी नहीं। मैने अपने वकील से मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी करने को कहा है।

दरअसल पूर्णिया का सांसद बनने बाद पप्पू यादव ने नौकरशाहों और डॉक्टरों से कहा था कि जो लोग गरीबों को सताएंगे उन्हें पप्पू यादव का सामना करना पड़ेगा। एक समारोह में उन्होंने साफ कहा था कि नौकरशाह सरकारी दफ्तरों से या तो भ्रष्टाचार खत्म करें या परिणाम झेलने के लिए तैयार रहें। उन्होंने डॉक्टरों को भी चेतावनी दी थी कि जांच और दवा के नाम पर गरीब गुरबों से वसूली बंद करें। उन्होंने कहा था कि अस्पताल और दफ्तर में और औचक निरीक्षण करेंगे और जो लोग पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

पप्पू यादव के करीबी सहयोगी ने केस की टाइमिंग पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि पप्पू यादव जैसे ही एमपी बने और डॉक्टर और पदाधिकारी को चेतावनी दी उसके ठीक बाद उनके खिलाफ साजिश रचकर एफआईआर दर्ज कर दिया गया। इससे समझा जा सकता है कि कार्रवाई के पीछे असली इरादा क्या है। उन्होंने कहा कि फर्नीचर व्यवसाई ने 2021 और 2023 में रंगदारी मांगने का जिक्र किया। इससे भी पता चलता है कि सांसद महोदय के खिलाफ की गई शिकायत में कितना दम है।

दरअसल सोमवार को एक फर्नीचर कारोबारी राजा कुमार ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और उनके सहयोगी अमित यादव के खिलाफ एक करो रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए फिर दर्ज कराया था। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 385 504 506 और 34 के तहत केस दर्ज कराया गया। पूर्णिया एसपी ने कहा के मामले की जांच हो रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

1 मिनट ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

20 मिनट ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

5 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

9 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

11 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

11 घंटे ago