Samastipur

समस्तीपुर में आधा दर्जन फरार बदमाशों पर पुलिस ने की इनाम की घोषणा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस ने आधा दर्जन अपराधियों पर इनाम की राशि की घोषणा की है। इसमें आधा दर्जन वैसे अपराधियों को शामिल किया गया है, जो काफी दिनों से पुलिस की पकड़ से बाहर है। ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25 हजार से लेकर तीन लाख रुपए तक का इनाम रखा है। समस्तीपुर पुलिस के द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को पुलिस मुख्यालय के द्वारा भी मंजूरी दे दी गयी है। जिसके बाद चिंहित छह अपराधियों पर इनाम की राशि घोषित की गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूरतपुर छतौना गांव के रविंद्र सहनी पर सबसे अधिक तीन लाख रुपए का इनाम रखा गया है। पुलिस को रोसड़ा व विभूतिपुर थाना क्षेत्र के हत्या, आर्म्स सहित अन्य धाराओं में इसकी तलाश की जा रही है। लेकिन पिछले एक साल से यह पुलिस की पकड़ से बाहर है। मुफस्सिल पुलिस रविन्द्र सहनी की गिरफ्तारी के लिए एसआइटी भी बना चुकी है, लेकिन अबतक यह पुलिस पकड़ में नहीं आया।

दो लाख का अपराधी है मनीया व सुभाष:

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दलसिंहसराय थाना के शाहपुर पगड़ा निवासी सुभाष झा एवं रोसड़ा थाना के बरहा निवासी मनीष कुमार उर्फ मनिया के विरुद्ध पुलिस ने दो-दो लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। सुभाष झा की तलाश रोसड़ा के एक हत्या व विभूतिपुर के एक लूटकांड में की जा रही है। वहीं मनीया की तलाश विभूतिपुर, रोसड़ा, मुफस्सिल थाना क्षेत्र में घटित हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट मामले में की जा रही है।

मनीष पर एक लाख का इनाम:

घटहो थाना क्षेत्र के भटगामा के मनीष कुमार के फरारी होने की स्थिति में पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम रखा है। जिले के अंगारघाट, नगर थाना एवं खानपुर थाना क्षेत्र में घटित लूट, हत्या सहित अन्य मामले में पुलिस को इसकी तलाश है। लेकिन वर्ष 2022 से यह पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा है।

दो पर है 25 हजार का इनाम :

समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना के गुनाई बसही के मुकुल सहनी एवं वैशाली के पातेपुर थाना के अजीजपुर के विकास सहनी के फरार होने की स्थिति में पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम की घोषणा की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना, पटोरी थाना, सरायरंजन थाना एवं मोहिउद्दीननर थाना से जुड़े लूट व आर्म्स एक्ट मामले में विकास की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं पटोरी, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, दलसिंहसराय, मुफस्सिल थाना में लूट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में दर्ज नौ कांडों में मुकुल सहनी की तलाश की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

6 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

6 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago