लोजपा आर के अध्यक्ष और मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मिनिस्ट चिराग पासवान ने आज खाद्य प्रसंस्करण विभाग का प्रभार संभाल लिया है। इस मौके पर उन्होने कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जल्ह ही विभाग के 100 दिन का रोडमैप बताएंगे। इस मौके पर उनके साथ उनकी मां और परिवार के अन्य लोग भी मौजूद रहे।
चिराग पासवान माथे पर टीका और गले में राम का पटका पहनकर मंत्रालय का प्रभार संभालने पहुंचे। उन्होने कहा कि इस मंत्रालय में बहुत सारी संभावनाएं हैं। दूसरे देशों के मुकाबले अभी इसमें काम करना बहुत बाकी है। अपने क्षेत्र हाजीपुर के केला और मखाना को लेकर आगे काम करने पर जोर दिया। चिराग ने कहा कि मुझे पीएम ने जो जिम्मेदारी दी है उसे ईमानदारी से निभाने आया हूं। इस फील्ड में बहुत स्कोप है। ये ऐसा विभाग है, जो किसानों को आय बढ़ाने का काम करेगा।
वहीं तेजस्वी यादव के बिहार को मंत्रालय के नाम पर झुनझुना दिए जाने वाले बयान पर चिराग ने कहा कि जीतन राम मांझी और अन्य सहयोगियों को भी काफी अहम मंत्रालय दिया गया है। विपक्ष अपनी उम्मीदों के कारण इस तरह का बयान दे रहा है। जो लोग इस तरह की बातें करते हैं वो दिल को तसल्ली देने के लिए करते हैं। नेतृत्व करना अहम है, जिस व्यक्ति को जो जिम्मेदारी दी गई है हमलोग ईमानदारी से काम करेंगे। आपको बता दें चिराग पासवान की लोजपा आर ने बिहार में अपने कोटे की सभी पांचों सीटों पर जीत हासिल की है। जिसमें हाजीपुर से चिराग, समस्तीपुर से शांभवी, जमुई अरुण भारती, खगड़िया से राजेश वर्मा और वैशाली से वीणा देवी चुनाव जीते हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…