Bihar

‘सीमांचल को अलग राज्य बनाने की मांग करेंगे’, किशनगंज पहुंचे पप्पू यादव का बड़ा बयान

लोकसभा में सांसद पद की शपथ लेने के बाद किशनगंज पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है. बिहार को विशेष राज्य की दर्जा के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि ये मेरी पहली मांग है इस मुद्दे से पीछे हटने वाले नहीं है. अगर केंद्र सरकार बिहार के साथ सौतेलापन का व्यवहार कर हमारे क्षेत्र को विकास से दरकिनार करते गए तो लोग सीमांचल को भी अलग राज्य बनाने की मांग करने लगेंगे. उस वक्त मैं भी सीमांचल के लोगों का साथ दूंगा.

इससे पहले बागडोगरा से पूर्णिया जाने के दौरान सांसद पप्पू यादव किशनगंज पहुंचे. जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान पप्पू यादव ने एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी के द्वारा शपथ ग्रहण के दौरान फिलिस्तीन जिंदाबाद के सवाल पर उनका समर्थन करते हुए कहा कि वो फिलिस्तीन सेफ की बात कर रहे है सबको अपनी बात रखने का अधिकार है.

वहीं नीट पेपर लीक मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने किशनगंज में पत्रकारों को बताया कि नीट के डायरेक्टर एक बड़े केंद्रीय मंत्री का रिश्तेदार और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ काम करते थे. उन्होंने बताया कि नीट के डायरेक्टर को बचाने के लिए सीबीआई जांच की गई है.

पप्पू यादव ने पीएम मोदी के सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों से सभी परीक्षाओं का प्रश्नपत्र लीक हो रहा है. उन्होंने बताया कि नीट पेपर लीक मामले में अरबों खरबों रुपये वसूला गया और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ही नहीं बल्कि बच्चों को आत्महत्या करने पर मजबूर किया गया. लोकसभा में लोकतंत्र को तानाशाह की तरह चलाया जा रहा है. नीट पेपर लीक मामले में संसद में चर्चा की मांग पर लोकसभा और राज्यसभा में माइक बंद कर दिया गया. सीनियर सांसद के साथ अभद्र व्यवहार किया गया जो लोकतांत्रिक तरीका नहीं है..

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

4 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

13 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

16 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

17 घंटे ago