Bihar

रंगदारी केस में सवाल पूछने पर रो पड़े पप्पू यादव, मीडि‍या पर भड़के; बोले- इससे तो मरना अच्‍छा

पूर्णिया सीट से लोकसभा चुनाव जीते राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी का आरोप लगा है। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।

इन्‍हीं आरोपों को लेकर जब मीडिया ने पप्‍पू यादव से बात की तो वे मी‍डियाकर्मियों पर ही भड़क गए और रो दिए। इस दौरान वे खुद पर लगे आरोपों को खार‍िज करते रहे और जांच की बात कही। पप्पू यादव ने भड़कते हुए मीडियाकर्मियों से कहा,

आप लोग किसी के हैं या नहीं। आप लोग जाकर पता करि‍ए कौन-कौन लोग इस स‍ाजिश में शामिल हैं। उन्‍होंने कहा कि वे कल इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाएंगे।

FIR कराने वाला शराबी: पप्‍पू यादव

इस दौरान उन्‍होंने केस दर्ज कराने वाले व्‍यापारी पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि वह एक शराबी है, आप चाहें तो उसका डीएनए टेस्‍ट करा लीजिए। उसकी बात का भरोसा नहीं किया जा सकता। वहीं, पप्‍पू ने केस करने वाले व्‍यापारी पर अन्‍य संगीन आरोप भी लगाए।

पूर्णि‍या सांसद ने कहा कि उस व्‍यक्ति पर उसके साढू की बेटी को गर्भवती करने का आरोप है, जिसका केस थाने में दर्ज है। मीडियाकर्मियों ने केस को लेकर कुछ और सवाल किए तो पप्‍पू यादव भावुक होकर भड़क गए और कहा,

इसमें आप लोगों की भूमिका ही सबसे ज्‍यादा है, आप लोग क्‍यों टॉर्चर कर रहे हैं… इससे तो मरना अच्‍छा है।

मालूम हो कि पप्‍पू यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अपने दल जन अध‍िकार पार्टी (लोकतांत्रिक) का कांग्रेस में विलय कर लिया था। उन्‍हें उम्‍मीद थी की आईएनडीआईए से पूर्णिया लोकसभा की टिकट मिलेगी, लेकिन ऐसा न होने पर वे बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत गए। जीत के बाद हाल ही में उन्‍होंने फिर से कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की है, जिसकी तस्‍वीर अपने एक्‍स हैंडल पर भी साझा की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

1 घंटा ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

16 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

16 घंटे ago