Bihar

बिहार में सभी जिलों के प्रभारी मंत्री बनाए गए, श्रवण कुमार को फिर से समस्तीपुर का जिम्मा, देखिए पूरी लिस्ट..

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में नीतीश कुमार की कैबिनेट के मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिया गया है. सभी जिलों के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. वहीं श्रवण कुमार को समस्तीपुर की कमान सौंपी गई है. इससे पहले अशोक चौधरी समस्तीपुर के प्रभारी मंत्री बनाए गये थे। अशोक चौधरी से पहले भी श्रवण कुमार समस्तीपुर के प्रभारी मंत्री रह चुके हैं. इसके अलावा कई मंत्रियों को एक से अधिक जिलों का भी प्रभारी बनाया गया है. श्रवण कुमार को भी दो जिलों का प्रभारी बनाया गया है.

9 चेहरों को दो-दो जिलों का मिला भार :

बिहार में कुल 9 चेहरे ऐसे हैं जिन्हें एक से अधिक जिलों का प्रभारी बनाया गया है. इनमें उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, नीतीश मिश्रा, अशोक चौधरी, नीतीन नवीन, शीला कुमार और जमा खान शामिल हैं. विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर और भोजपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है जबकि मंत्री विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया और नालंदा जिला आवंटित हुआ है. श्रवण कुमार को समस्तीपुर और मधेपुरा जिला का प्रभारी बनाया गया है. वहीं मंगल पांडे दरभंगा और बेगूसराय के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं.

अशोक चौधरी व नीतीश नवीन समेत इन नेताओं के जिले…

अशोक चौधरी सीतामढ़ी और जहानाबाद के प्रभारी मंत्री बनाए गए. नीतीश नवीन को बक्सर और कैमूर का जिम्मा मिला. शीला कुमार को दो जिले शेखपुरा और लखीसराय की जिम्मेवारी मिली है. वहीं जमा खान किशनगंज और शिवहर के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं. इन नेताओं को दो-दो जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

58 मिनट ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

16 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

16 घंटे ago