बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बकरीद को लेकर एक बार फिर जिला प्रशासन से खुले में बकरे काटने पर रोक लगाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद गिरिराज सिंह पहली बार बेगूसराय पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बेगूसराय सहित देश के तमाम प्रशासन से एसपी डीएम से आग्रह करूंगा कि बकरीद पर सामाजिक सौहार्द बना रहे। सार्वजनिक जगह पर बकरे की कटाई ना हो, जिससे आपसी द्वेष ना फैलें। पहले यह काम प्रशासन को करना है, क्योंकि सामाजिक सौहार्द ही सबसे बड़ी चीज है।
नीट परीक्षा को लेकर विपक्ष के आरोप पर गिरिराज सिंह ने कहा कि देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विद्यार्थियों के प्रतिनिधि और अभिभावकों के प्रतिनिधि सबसे बात की है। सौहार्द पूर्ण वार्ता हुई है, जो 1500 बच्चे हैं, उन बच्चों के ऊपर निर्णय लिया है। देश को बता दिया है, उन छात्रों के अनुरूप ही निर्णय लिया है। मुझे उम्मीद है, धर्मेंद्र प्रधान बड़ी ही गंभीरता से कम कर रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने अपने मंत्रालय के बारे में भी बताया
इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने कपड़ा मंत्रालय संभालने के बाद उसके कामकाजों की चर्चा करते हुए कहा कि एग्रीकल्चर के बाद टेक्सटाइल सबसे बड़ा रोजगार देने वाला सेक्टर है। इसमें किसान का कॉटन है, यार्न है, टेक्सटाइल है, होजियरी है, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट है। यह एक रोजगार देने वाला बड़ा सेक्टर है। हमारा लक्ष्य है कि 4.5 करोड़ के वर्क फोर्स को 2024-25 के फाइनेंशियल ईयर में 5 करोड़ तक, यानी 50 लाख एडीशनल वर्क फोर्स कैसे जोड़ें, इसके लिए कार्य रूप बना रहे हैं।
मुजफ्फरपुर को टैक्सटाइल हब के रूप में विकसित करने की योजना: गिरिराज
गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में यह एक सर्वाधिक एक्सपोर्ट वाला विभाग है। बिहार में कल ही विभाग के मंत्री और सचिव के साथ हमने बैठक की है। आज सभी अधिकारी बेगूसराय आए हैं। कल हम लोगों ने रोड मैप बनाया है कि बिहार में क्या-क्या करना है। मुजफ्फरपुर को टैक्सटाइल हब के रूप में विकसित करने की पूरी योजना है। बेगूसराय में भी नया इंडस्ट्रियल एस्टेट में केवल 90 हजार स्क्वायर फीट में प्लग एंड प्ले मोड में बन रहा है। यहां रेडीमेड गारमेंट में रोजगार के बड़े अवसर हैं। आजीविका की महिलाएं इसमें बढ़-चढ़कर कर भागीदारी ले सकती है।
पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन…
बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…
राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…