Samastipur

अनाज वितरण में समस्तीपुर जिले की रैंकिंग लुढ़क कर 27वीं रैक पर पहुंची, समय पर नहीं मिला अनाज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा आपूर्ति विभाग के प्रगति की समीक्षात्मक बैठक की गयी। अनाज उठाव एवं वितरण के समीक्षा के दौरान पाया गया कि जून में जिले में स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से बिहार राज्य खाद्य निगम को ससमय अनाज नहीं मिल पाया। जिसके कारण अनाज का वितरण प्रभावित हुआ और अनाज वितरण के मामले में जिले की रैंकिंग 27 पर आ गया।

भारतीय खाद्य निगम के प्रतिनिधि के द्वारा बताया गया कि कांटा की खराबी, रैक का समय पर खाली नहीं होना और श्रमिक की उपलब्धता नहीं होने के कारण अनाज समय पर बिहार राज्य खाद्य निगम को उपलब्ध नहीं कराया जा सका। जिलाधिकारी के द्वारा इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी एवं गोदामवार विश्लेषण करते हुए अनाज आपूर्ति समय पर कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में बताया गया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत आच्छादित लाभार्थियों को जन वितरण प्रणाली विक्रेता की दुकान पर संधारित ई- पॉश मशीन के माध्यम से निःशुल्क आधार सीडिंग ( ई केवाईसी) कराया जाना है। यदि किसी जन वितरण प्रणाली विक्रेता के द्वारा मुफ्त ई केवाईसी नहीं किया जाता है तो इसकी सूचना निकटवर्ती अनुमंडल पदाधिकारी या विभागीय टॉल फ्री नंबर 1800- 3456- 194 अब 1967 पर शिकायत करें।

जिलाधिकारी के द्वारा आधार निर्माण केंद्र पर लगने वाली भीड़ पर भी चिंता व्यक्त की गयी। उनके द्वारा बताया गया कि आधार अपडेशन के लिये ही आधार निर्माण केंद्रों पर जाना चाहिये। उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को आधार निर्माण केंद्रों पर भ्रमण करने का निर्देश दिया। आधार सीडिंग के समीक्षा के दौरान सबसे कम प्रगति मोहनपुर में मात्र 32 प्रतिशत एवं मोहिउद्दीनगर में 34 प्रतिशत पाया गया।

इस पर जिला पदाधिकारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मोहनपुर पर काफी नाराज़ हुये। जन वितरण प्रणाली के विक्रताओं के रिक्त पदों पर बहाली के मुद्दे की समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिले में 228 रिक्तियों के विरुद्ध 1070 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिलाधिकारी के द्वारा अविलंब इसपर अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को दिया गया। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी महमूद आलम, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तथा अन्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

8 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

11 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

11 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

1 दिन ago