Bihar

संजीव मुखिया के साथ वाली तस्वीर कर देंगे जारी… NEET पेपर लीक को लेकर तेजस्वी यादव ने सत्ताधारी दल के नेताओं को चेताया

बिहार में NEET पेपर लीक मामले ने तूल पकड़ लिया है। विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार पर हमलावर है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि NEET परीक्षा का पेपर लीक हुआ है और मुख्य साजिशकर्ता संजीव मुखिया का नेताओं से संबंध है। उन्होंने सरकार से मामले की जांच की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर जांच नहीं हुई तो RJD खुद खुलासा करेगी और मुखिया की नेताओं के साथ तस्वीरें जारी करेगी।

बिहार में पेपर लीक पर सियासत

तेजस्वी यादव ने कहा कि जहां भी बीजेपी और उसके सहयोगियों की सरकार है, वहां पेपर लीक हो रहे हैं। उन्होंने बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक बहाली परीक्षा का उदाहरण देते हुए कहा कि RJD के सत्ता से बाहर जाने के बाद पेपर लीक होने के कारण उसे रद्द करना पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि BPSC पेपर लीक मामले के आरोपी ही NEET पेपर लीक में भी शामिल हैं।

तेजस्वी यादव ने जांच एजेंसियों से संजीव मुखिया की जांच की अपील करते हुए कहा कि सरकार इसकी जांच कराए, नहीं तो हमारे पास उनकी तस्वीर है। कौन-कौन नेताओं के साथ उनका क्या संबंध है आरोपी संजीव मुखिया के बारे में हमको बताना पड़ेगा। उन तस्वीरों को सार्वजनिक करना पड़ेगा। इससे अच्छा है कि जांच एजेंसियां पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच करे।

तेजस्वी यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे जितना भी ध्यान भटकाने की कोशिश करे, लेकिन सच्चाई सामने आकर रहेगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले तो वो पेपर लीक होने की बात मानने को ही तैयार नहीं थे और अब कानून बनाने की बात कर रहे हैं।

लालू-तेजस्वी को गाली देते हैं विपक्षी

तेजस्वी यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तंज कसते हुए कहा कि वो पहले तो यह मानने को ही तैयार नहीं थे कि पेपर लीक हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में पुल गिर रहे हैं, ट्रेन हादसे हो रहे हैं और पेपर लीक हो रहे हैं लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में लगातार पुल गिर रहा है, ट्रेन हादसा हो रहा है और पेपर लीक हो रहे हैं। किसी एक मामले में भी अबतक कार्रवाई नहीं की गई। घूम फिरकर तेजस्वी और लालू यादव को ये लोग गाली देते हैं। ये लोग तो दूध का धूला हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

11 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

11 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

12 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

13 घंटे ago