रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना आजकल लोगों का शगल बन गया है। इसमें कोई पीढ़ी पीछे नहीं है। यहां तक कि पुलिस कर्मी भी वर्दी के साथ रील्स बनाने से बाज नहीं आते जबकि कई बार कार्रवाई हो चुकी है। फिर भी ऐसी घटनाएं रुक नहीं रही हैं। ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना से है जहां महिला सिपाही को रील्स बनाने के चक्कर में जेल जाना पड़ गया।
वर्दी में रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के शौक और सभ्यता द्वार के पास एक लड़की से मारपीट करना महिला सिपाही को महंगा पड़ गया। गांधी मैदान थाने की पुलिस ने महिला सिपाही के साथ उसके पति और देवर को गिरफ्तार किया है। महिला सिपाही नालंदा जिला बल में तैनात है। गांधी मैदान के थानेदार सीताराम प्रसाद ने बताया कि आरोपित महिला सिपाही उसके पति और देवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपितों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की छानबीन में जुट गई है।
पिटाई की पीड़िता सिम्पी सिंह ने घटना को लेकर बताया कि महिला सिपाही अमृता कुमारी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। उसे डिलीट करने के लिए उससे गुहार लगा रही थी, लेकिन वह अनसुना करती रही। गुरुवार को महिला सिपाही पति अजीत कुमार व कथित देवर नीरज कुमार के साथ मिल गई। उसने जब उसे वीडियो डिलीट करने को कहा तो सिपाही धौंस जमाने लगी। विरोध किया तो उसका पति और देवर बदसलूकी के साथ ही मारपीट करने लगे। इस घटना की शिकायत थाने में की।
इस संबंध में थानेदार सीताराम प्रसाद ने बताया कि सिपाही अमृता कुमारी, उसके पति और देवर पूर्वी चम्पारण के रहने वाले हैं। महिला सिपाही वर्दी में वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती है। इसी क्रम में एक लड़की का बिना बताए ही उसका वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया था। पीड़िता ने डिलीट करने को कहा तो मारपीट और छेड़खानी की गई। यह एक अपराध है जिसे लेकर कार्रवाई की गई है।
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…