बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यात्रियों से भरी बस अचानक से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कई लोगों के जख्मी होने की खबर है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
ये मामला मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां इलाके में हुआ है। आज सुबह एक स्लीपर बस अचानक से पलट गई। वहीं बस में बैठे करीब एक दर्जन यात्री बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। बस को दुर्घटनाग्रस्त होते देखकर आस-पास कई लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और पुलिस ने फौरन मौके पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजा, जिनका इलाज चल रहा है। इस घटना में किसी की मौत की खबर सामने नहीं आई है।
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…