Sports

फाइनल में आज भारत के सामने होगा दक्षिण अफ्रीका, टीम इंडिया के पास 17 साल बाद चैंपियन बनने का मौका

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चैंपियन बनने से सिर्फ एक कदम दूर है। भारत और वर्ल्ड कप ट्रॉफी के बीच साउथ अफ्रीका की टीम खड़ी है और उसे हराकर ही टीम इंडिया दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर सकती है। भारत 2007 में टी20 का विश्व विजेता बना था, लेकिन उसके बाद यह टीम 17 सालों से चैंपियन बनने के इंतज़ार में है।

फाइनल मुकाबला बारबादोस में खेला जाना है और इस मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई जा रही है तो वहीं रिजर्व डे यानी रविवार को भी बारिश होने की संभावना जाहिर की गई है। वहीं अगर मैच होता है तो इसमें टॉस की भूमिका अहम होने वाली है। आइए आपके बताते हैं कि बारबादोस में अगर भारत टॉस जीत जाता है तो उसके लिए क्या करना फायदेमंद होगा।

बारबादोस में पिच का कैसा रहेगा मिजाज

बारबादोस में टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक फाइनल से पहले 8 मुकाबले खेले गए हैं। यहां कि पिच की खासियत रही है कि यहां पर बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों को भी पूरी मदद मिलती है और मुकाबला बराबर का होता है। इस मैदान पर आपको बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं और भारत ने अफगानिस्तान को सुपर 8 मुकाबले में यहीं पर हराया था। बारबादोस में स्कोर चेज करना आसान नहीं होता है और इस स्थिति में फाइनल मैच में पहले खेलने वाली टीम ने अगर 175 का स्कोर बोर्ड पर टांग दिया तो ये विनिंग स्कोर होगा।

बारबादोस में पहले क्या करना होगा फायदेमंद

बारबादोस की बात करें तो यहां पर अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 19 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि बाद में खेलने वाली टीम को 10 मैचों में जीत मिली है। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 153 रन रहा है। ऐसे में फाइनल में जो भी टीम टॉस जीते उसके लिए पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद रहने वाला है। इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था जो 5 विकेट पर 224 रन था जबकि सबसे छोटा स्कोर करने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम पर है जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 80 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस मैदान पर सबसे बड़ा रन चेज वेस्टइंडीज ने (172/6) इंग्लैंड के खिलाफ किया था।

फाइनल के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे/यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पांड्या रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

5 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

8 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

8 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

23 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

23 घंटे ago