Bihar

बिहार: पैसे डबल करने का दिया झासा, शेयर मार्केट के नाम पर पड़ोसियों ने ठगे 46 लाख रुपये, जाने पूरा मामला

21 दिन में पैसा डबल वाला फिल्मी सीन आप सबने देखा होगा। ऐसी ही एक घटना बिहार में गोपालगंज के गंगाछापर गांव में घटित हुई है। यहां भी एक युवक अपने रुपये दोगुने करने के चक्कर में ऐसा फसा कि पूरे 46.39 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया । पीडित ने बाद में अपनी समस्या पुलिस में दर्ज कराई तो सब हैरान रह गए।

संतोष नें अपने पड़ोसियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उसने पवन सिंह, रामचंद्र सिंह, अनुज सिंह और गायत्री देवी पर जालसाजी और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीडित संतोष कुमार ने बताया कि उनके इन्हीं पड़ोसियों ने उसके साथ ठगी की है। इन लोगों ने संतोष से शेयर बाजार के जरिए रुपयों को दोगुना करने का झासा दिया। फिर जमीन बैनामा कराने के नाम पर ठगा। इस तरह संतोष की जेब से पूरे 46 लाख 39 हजार 349 रुपए ठग लिए गए।

ये सभी आरोपित पहले असम में रहकर रोजगार करते थे। इन लोगों ने संतोष को भरोसा दिलाया कि शेयर मार्केट के जरिए रुपये दोगुना हो जाएंगें। इसी लालच में संतोष ने 17 लाख 32 हजार रुपये दे दिए। फिर धीरे-धीरे दिन बीतते गए और ये लोग इसी तरह से संतोष से रुपये लेते रहे। इस तरह इन लोगों ने आगे 23 लाख 6 हजार, ढाई लाख, डेढ़ लाख और 2 लाख रुपये ले लिए। हर बार इन लोगों ने संतोष को रुपये दोगुना करने का आश्वासन और लालच दिया।

फिर जब धीरे-धीरे दिन गुजरने लगे तो संतोष ने इन लोगों पर दबाव बनाना शुरू किया कि आखिर इतने दिन बीतने के बाद भी पैसे क्यों नहीं मिल रहे हैं। तो पड़ोसियों ने कहा कि शेयर बाजार में घाटा चल रहा है। इसलिए थोड़े और रुपये देकर जमीन का बैनामा करा लीजिए। इस तरह उससे एक बार फिर 12 लाख रुपये ठग लिए। मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। पुलिस इस पर जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

33 मिनट ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

1 घंटा ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

7 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

7 घंटे ago