Bihar

नीट पेपर लीक: 13 आरोपियों से जेल में ही पूछताछ करेगी CBI, मनीष-आशुतोष के मोबाइल की होगी जांच

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

नीट पेपर लीक कांड की जांच कर रही सीबीआई परीक्षा के दिन गिरफ्तार किए गए आरोपितों से बेउर जेल में पूछताछ करेगी। विशेष कोर्ट में सुनवाई के दौरान अनुसंधानकर्ता पदाधिकारी (आईओ) और सीबीआई के वकील अमित कुमार विशेष कोर्ट में उपस्थित हुए। सीबीआई की ओर से आवेदन दायर कर बेउर जेल में बंद 13 आरोपितों से पूछताछ के लिए कोर्ट से अनुरोध किया गया। सुनवाई के बाद सीबीआई के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी ने 13 आरोपितों से जेल के अंदर पूछताछ की अनुमति सीबीआई को दे दी।

नीट पेपर लीक मामले में पटना पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सभी बेऊर जेल में बंद हैं। इस कांड में पटना पुलिस और आर्थिक अपराध इकाई ने इन आरोपितों से पूछताछ की थी। वहीं सीबीआई द्वारा गिरफ्तार मनीष प्रकाश और आशुतोष के मोबाइल फोन से नीट पेपर लीक के कई राज उजागर हो सकते हैं। सीबीआई इन दोनों के मोबाइल फोन की जांच शुरू कर दी। जल्द ही दोनों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जा सकता है।

आपको बता दें अब तक नीट पेपर लीक मामले में कल 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसमें 2 गिरफ्तारी सीबीआई ने और 18 गिरफ्तारी ईओयू और बिहार पुलिस ने की है। गुरूवार को सीबीआई ने मनीष प्रकाश और आशुतोष कुमार को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। इससे पहले पटना की विशेष सीबीआई अदालत ने बुधवार को जांच एजेंसी के आवेदन पर दोनों को 27 जून से सात दिनों की रिमांड पर सौंपने का आदेश दे दिया।

सीबीआई की टीम ने गुरुवार को दोनों आरोपितों को बेऊर जेल से रिमांड पर लिया है। सीबीआई टीम अपने वकील अमित कुमार के साथ बुधवार को पटना सिविल कोर्ट स्थित सीबीआई के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी हर्षवर्धन सिंह की कोर्ट में पहुंची। सीबीआई ने आवेदन दायर कर मुकेश और चिंटू की रिमांड मांगी। अदालत ने इसकी अनुमति दे दी।

वहीं इस मामले में हजारीबाग पहुंची सीबीआई टीम ने बुधवार को ओएसिस स्कूल के प्राचार्य एहसानुल हक समेत दस को हिरासत में लिया। टीम सभी से चरही गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है। प्राचार्य समेत जिन अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है उनमें पांच इन्विजिलेटर, दो ऑब्जर्वर, एक सेंटर सुपरिंटेंडेंट और एक टोटो चालक शामिल हैं।

इससे पहले टीम ने नीट से जुड़े कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं, जिन्हें कार से गेस्ट हाउस लाया गया जहां सभी से पूछताछ हो रही है। टीम को कुछ बड़ा इनपुट मिलने की भी चर्चा है। हालांकि, सीबीआई ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बता दें कि मामले की जांच कर रही बिहार ईओयू ने चार मई को पटना में अधजला प्रश्नपत्र बरामद किया था। इसके सीरियल नंबर ओएसिस स्कूल परीक्षा केंद्र के थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

8 मिनट ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

9 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

9 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

10 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

11 घंटे ago