समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

NDA सरकार बनने के बाद लंदन निकल जाएंगे नीतीश कुमार… कितने दिन रहेंगे और कौन चलाएगा बिहार?

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी खबर आ रही है. सूत्र बता रहे हैं नीतीश कुमार एक बार फिर से लंदन के लिए निकलने वाले हैं. नीतीश कुमार कल ही एनडीए की मीटिंग में शामिल होने के लिए पटना से दिल्ली पहुंचे थे. एनडीए की मीटिंग के बाद कल ही उन्हें पटना लौट जाने का कार्यक्रम था. लेकिन, नीतीश कुमार दिल्ली में ही रुक गए हैं. माना जा रहा है कि लंदन जाने से पहले नीतीश कुमार मोदी कैबिनेट में जेडीयू कोटे से शामिल होने वाले मंत्रियों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं. इसके लिए बीजेपी के आला नेताओं से आज बातचीत करेंगे.

बता दें कि नीतीश कुमार के दिल्ली में रुकने की राजनीतिक व्यस्तता तो है ही, एक और वजह से नीतीश कुमार दिल्ली रुके हुए हैं. सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार अगले मंगलवार को लंदन निकलने वाले हैं. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के आगाज होने से पहले भी नीतीश कुमार लंदन चले गए थे. हालांकि, इस बार मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद वह लंदन निकल रहे हैं.

IMG 20240520 WA0068

IMG 20230604 105636 460

बताया यह जा रहा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर से इलाज के लिए लंदन जा रहे हैं. इसलिए मंत्री पद जैसे मुद्दों को सुलझाने के लिए दिल्ली में रुक गए हैं. दिल्ली की राजनीतिक गलियारों में कल से ही जेडीयू कोटे से कौन मंत्री बनेगा और कौन सा मंत्रालय मिलेगा, इसकी चर्चा हो रही है. एनडीए में शामिल अन्य घटक दलों ने भी मंत्री पद को लेकर जोर आजमाइश शुरू कर दिया है. ऐसे में नीतीश कुमार दिल्ली में रह कर यह मसला सुलझा लेना चाहते हैं.

IMG 20230728 WA0094 01

संभावना है कि लंदन दौरे से पहले नीतीश कुमार चुनाव के बाद रणनीतियों पर मंथन के लिए दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे. सूत्र बता रहे हैं कि नीतीश कुमार की अनुपस्थिति में बिहार चीफ सेक्रेटरी को नीतीश कुमार अपना अधिकार दे कर जाएंगे. इस साल 7 मार्च को भी नीतीश कुमार लंदन रवाना हो गए थे. तब उनके साथ राज्यसभा सांसद संजय झा भी गए थे. इस बार भी माना जा रहा है कि संजय झा ही उनके साथ जा रहे हैं. हालांकि, सूत्र बताते हैं कि पिछले इंग्लैंड दौरे के बीच में ही नीतीश कुमार को भारत आना पड़ा था, क्योंकि चुनाव आय़ोग ने लोकसभा चुनाव 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया था.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

पिछले लंदन दौरे पर आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक ट्वीट कर नीतीश कुमार पर तंज कसा था. नीतीश के नाम लिए बिना आचार्या ने लिखा. ‘दिमागी-भूलने की बीमारी ऐसी कि ऋषि सुनक के साथ सीट-शेयरिंग का फार्मूला तय करने चच्चा गिरगिट कुमार जा रहे हैं लंदन’ हालांकि, अब रोहिणी आचार्य को सारण सीट से हार मिली है.

IMG 20230701 WA0080

IMG 20240303 WA0043

IMG 20240426 WA0004

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150