Bihar

NDA छोड़ इंडिया गठबंधन में आएंगे नीतीश; RJD विधायक भाई वीरेंद्र के दावे से गर्मायी सियासत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बिहार की सियासत में दावों और वादों की बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र के एक बयान ने बिहार की सियासत का पारा हाई कर दिया है। उन्होने कहा कि बहुत जल्द नीतीश कुमार एनडीए छोड़कर इंडिया गठबंधन में शामिल होंगे। और फिर बिहार में बीजेपी नाम की कोई चीज नहीं रह जाएगी।

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा को छोड़ें देंगे तो बिहार में उनका सूपड़ा साफ हो जाएगा। और आने वाले वक्त में नीतीश कुमार इंडिया अलायंस के साथ होंगे। आरजेडी विधायक ने भाजपा के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय पासवान के उस बयान का भी समर्थन किया।

पासवान ने कहा था कि अगर नीतीश कुमार साथ नहीं होते तो भारतीय जनता पार्टी बिहार में जीरो पर आउट हो जाती। भाई वीरेंद्र ने कहा कि संजय पासवान अच्छे आदम हैं। अच्छे विचार के लोग हैं। अच्छे लोगों को सच बोलने की आदत होती है। इसलिए वो बोल दिए कि अगर नीतीश कुमार नहीं होते तो बिहार में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाता।

दरअसल संजय पासवान ने एक कार्यक्रम में कहा था कि मुझे कहने में कोई गुरेज नहीं है, कि अगर नीतीश जी साथ नहीं होते तो बीजेपी जीरो पर आउट हो जाती। यह कहने में थोड़ा अटपटा लगता है लेकिन सच्चाई है। इन दिनों बिहार में ताकत का ध्रुवीकरण हुआ है। राज्य में एक ताकत तेजस्वी के साथ गई है तो दूसरी ताकत समूह के नेता नीतीश कुमार बन गए हैं इसमें कोई शक नहीं है। जातियों का जुटान हो रहा है।

फिलहाल भाई वीरेंद्र के इस दावे से फिर से चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। आपको बता दें जब नीतीश कुमार महागठबंधन का साथ छोड़ कर एनडीए के साथ सरकार बनाई थी। तब नीतीश कुमार को पलटूराम कहा था।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

5 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

6 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

6 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

15 घंटे ago