लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम सामने आया. देशभर से जनता ने एनडीए को सरकार फिर से बनाने के लिए जनादेश दिया है. बिहार में 40 सीटों के लिए हुए चुनाव में इसबार एनडीए को 10 सीटों पर मात मिली और 30 सीटें ही इसबार गठबंधन को मिला. 9 सीटें इंडी गठबंधन को और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते. जबकि इस लोकसभा चुनाव में बसपा के तमाम प्रत्याशियों को करारी हार का सामना करना पड़ा है.
यूपी में कभी सरकार बनाने वाली मायावती की पार्टी बसपा का प्रदर्शन इसबार उत्तर प्रदेश समेत बिहार में भी दयनीय रहा है. एकतरफ जहां उत्तर प्रदेश की तमाम सीटों पर बसपा प्रत्याशी हारे हैं और दूसरे नंबर पर भी मुकाबले में कहीं नहीं रह सके तो वहीं बिहार में भी बसपा के सभी प्रत्याशियों को करारी हार का सामना करना पड़ गया. बसपा के टिकट पर बिहार में लोकसभा उम्मीदवार उतरते रहे हैं. विधानसभा चुनाव में भी बसपा यहां प्रत्याशियों को मैदान में उतारती है. इसबार लोकसभा चुनाव में पार्टी के तमाम उम्मीदवार सम्मानजनक वोट तक हासिल नहीं कर सके.
लोकसभा चुनाव 2024 में बीएसपी ने 38 सीटों पर उम्मीदवार उतारा था. इसमें अधिकांश प्रत्याशी तीन लाख से अधिक वोट से हार गये हैं. आंकड़ों के मुताबिक बीएसपी के सभी उम्मीदवारों ने मिलकर 7 लाख 42 हजार 240 वोट हासिल किए है. वहीं, बक्सर में अनिल कुमार को 114714, जहानाबाद में अरुण कुमार को 86380,झंझारपुर में गुलाब यादव को 73884 वोट मिला. लेकिन इन तीनों उम्मीदवारों की हार भी तीन लाख से अधिक वोटों से हुई है. साथ ही , अररिया में 12690, आरा 10826, औरंगाबाद 20309, बेगूसराय 8453 और भागलपुर में बसपा उम्मीदवार को 12646 वोट मिले.
दरभंगा में बसपा को 8268 वोट, गया 12376, गोपालगंज 29272, हाजीपुर 8679, जमुई 12366, काराकाट 23657, कटिहार 14498, खगड़िया 14053, किशनगंज 7579, मधेपुरा 12991, मधुबनी 7223, महाराजगंज 13402, मुंगेर 12280, मुजफ्फरपुर 6547, नालंदा 15332, नवादा 16316, पश्चिम चंपारण 10962, पाटलीपुत्रा 4753, पटना साहिब 5928, पूर्णिया 10619, पूर्वी चंपारण 4914, समस्तीपुर 12732, सारण 14770, सासाराम 45598, शिवहर 8888, सीतामढ़ी 8810, सिवान 12112, उजियारपुर 7101, वैशाली 21436, बाल्मिकीनगर में 18816 वोट मिले हैं.
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…