लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद केंद्र में सियासी उठापटक जारी है। इन सबके बीच बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हम 2025 का चुनाव नीतीश के नेतृत्व में लड़ेंगे। वो बिहार के नेता हैं। इंडिया गठबंधन की मीटिंग को सम्राट चौधरी ने फालतू बताया।
पत्रकारों में जब सम्राट चौधरी से पूछा कि क्या 2025 में नीतीश के नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव बीजेपी लड़ेगी? इस पर सम्राट चौधरी ने कहा कि इसमें दिक्कत क्या है। बिहार में 1996 से हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं।
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में जनता ने एनडीए को 75 परसेंट मार्क्स दिया है। जो लोग परसेप्शन बना रहे थे वो गलत हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमने चुनाव लड़ा।
चुनाव प्रबंधन जो हमारा बिहार की टीम थी उसके नेतृत्व में हम चुनाव लड़े। 25 फीसदी मार्क्स हमारी कटी है। वही सम्राट चौधरी ने कहा कि जिन सीटों पर हम चुनाव हारे हैं उसकी समीक्षा हो रही है।
बिहार के दोनों डिप्टी सीएम को दिल्ली बुलाया गया
एक तरफ इंडिया गठबंधन नीतीश कुमार को अपने पाले में करने की कोशिश कर रहा है। वहीं BJP, नीतीश कुमार को NDA में बनाए रखने के प्रयास में जुटा है।
केंद्र में मजबूत सरकार बने इसे लेकर NDA के नेताओं की कल दिल्ली में बैठक होनी है।इस बैठक में बिहार के राजनीतिक हालात और रणनीति को लेकर बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिंह को दिल्ली बुलाया गया है।
सम्राट चौधरी आज शाम 4:00 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे, जबकि विजय सिंह शाम 7:00 बजे एयर इंडिया के फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…
समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…
समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…