Bihar

‘मैं या मेरे पति लड़ेंगे रुपौली से चुनाव’, राबड़ी आवास से निकलकर बोलीं बीमा भारती- शाम तक मिल जाएगा सिंबल

रुपौली की पूर्व विधायक बीमा भारती ने उपचुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश की है. उन्होंने राबड़ी आवास पहुंचकर आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी से मुलाकात की है. मुलाकात के बाद जब वह बाहर निकलीं तो चेहरे पर मुस्कान थी, जो बता रही थी कि बात सकारात्मक हुई है. वहीं, पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीमा ने कहा कि वह किसी भी स्थिति में रुपौली सीट नहीं छोड़ेंगी. उन्होंने कहा कि उनके परिवार का ही कोई सदस्य चुनाव लड़ेगा.

‘आरजेडी के सिंबल पर लड़ेंगे चुनाव’: बीमा भारती ने रुपौली सीट पर अपनी दावेदारी जताते हुए कहा कि कहीं कोई दिक्कत नहीं है. इस सीट से वह कई बार विधायक रही हैं, ऐसे में उनका स्वभाविक दावा बनता है. जहां तक लोकसभा चुनाव में हार का सवाल है तो लोकसभा और विधानसभा का चुनाव बिल्कुल अलग-अलग होता है.

बीमा भारती ने कहा कि लालू यादव से बात हो गई है, शाम को दोबारा आकर आरजेडी का सिंबल ले जाएंगे. उन्होंने कहा कि या तो वह खुद उम्मीदवार होंगी या फिर उनके पति अवधेश मंडल रुपौली से चुनाव लड़ेंगे.

“कहीं कोई दिक्कत नहीं है. लालू जी से आशीर्वाद मिल गया है. उनके हमारी बात हो गई है. हमारे परिवार से ही कोई लड़ेगा. चाहे हम लड़ें या हमारे पति चुनाव लड़ेंगे लेकिन लड़ेंगे जरूर. शाम में आरजेडी का सिंबल लेकर जाएंगे, बात हो गई है.”– बीमा भारती, पूर्व विधायक, रुपौली

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

4 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

5 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

8 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago