Bihar

‘बिहार के सांसद और मंत्री करवाते हैं लड़कियों की आपूर्ति’, RJD नेता ने लगाए गंभीर आरोप : कहा- लड़कियों की सप्लाई कर बन जाते हैं सांसद और मंत्री

मुजफ्फरपुर में नौकरी का झांसा देकर लड़कियों का यौन शोषण करने का मामला सामने आने के बाद बिहार में इस पर सियासत तेज हो गई है। आरजेडी ने इस घटना को लेकर सत्ताधारी नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकार में शामिल दल के कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में यह हमेशा होता रहेगा। कुछ नेता लड़कियां सप्लाई करते हैं और लड़कियों की सप्लाई करके कभी सांसद बन जाते हैं तो कभी मंत्री बन जाते हैं।

आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि यह हमेशा होता रहेगा। हमारे यहां ऐसे कुछ राजनीतिक लोग हैं जो सप्लायर का काम करते हैं और लड़कियों की सप्लाई करके कभी सांसद बन जाते हैं तो कभी बिहार के मंत्री बन जाते हैं। उनका काम ही है लड़कियों की सप्लाई करना और उन्ही के इशारे पर इस तरह का काम होता है।

उन्होंने कहा कि फर्जी कंपनी वही लोग बनाते हैं जो राज्यसभा जाते हैं और बिहार में मंत्री बन जाते हैं। बिहार की राजनीति में कुछ ऐसे लोग हैं, जिनका कोई ईमान नहीं है। लेकिन बिहार की सरकार ऐसे लोगों को राज्यसभा और विधान परिषद भेजती रही है और बिहार में मंत्री बना देती है। ऐसे लोगों के खिलाफ जब शिकंजा कसेगा तो वह बताएगा कि कैसे क्या हो रहा है।

बता दें कि मुजफ्फरपुर में एक फर्जी कंपनी बनाकर नौकरी का झांसा देकर लड़कियों को बुलाया जाता था और उन्हें बंधक बनाकर उनका यौन शोषण किया जा रहा था। मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के बाद जिले में इस तरह की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर सरकार पर हमलावर हो गया है और सत्ता में बैठे कुछ नेताओं पर लड़कियों की सप्लाई करने का आरोप लगा रहा है। आरजेडी नेता का इशारा किसकी तरफ था, यह तो वही जानें लेकिन उनके बयान से बिहार की सियासत जरूर गर्म होने वाली है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

4 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

5 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

9 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago