Bihar

हटिया पटना एक्सप्रेस ट्रेन हो सकती थी हादसे का शिकार, ट्रैक के 300 से ज्यादा पेंड्रोल क्लिप थे खुले

17 जून को पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में ट्रेन हादसा हुआ. उसके बाद से रेलवे की व्यवस्थाोओं पर सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच एक और बड़ा मामला सामने आया है. अगर ट्रेन इस रेलवे ट्रैक से गुजरती तो एक और बड़ा हादसा हो सकता था. हालांकि समय रहते इस हादसे को होने से रोक दिया गया.

हटिया-पटना एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बची:

दरअसल दानापुर रेल मंडल के पटना गया रेल खंड के जहानाबाद और नदौल रेलवे स्टेशनों के बीच मुठेर- लोदीपुर के आस-पास हटिया पटना एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो सकती थी. कुछ असामाजिक तत्वों ने रेलवे ट्रैक के तीन सौ से ज्यादा पेंड्रोल क्लिप (चाबी) को खोलकर फेंक दिया था.

300 से ज्यादा पेंड्रोल क्लिप थे खुले:

घटना बुधवार की बतायी जाती है. शोर होने पर इसकी सूचना रेल पुलिस, कड़ौना थाना और जहानाबाद रेल पथ निरीक्षक को दी गई. सूचना पाकर रेल पथ निरीक्षक गनोहर प्रसाद के नेतृत्व में रेलवे के कई कामगार मौके पर पहुंचे और खुले हुए सभी पेंडल विलेप को कसकर दुरुस्त किया.

15 मिनट तक जहानाबाद स्टेशन पर रुकी रही ट्रेन:

इस बीच डाउन लाइन से गुजरने वाली हटिया-पटना सुपर एक्सप्रेस ट्रेन को करीब 15 मिनट तक जहानाबाद स्टेशन पर रोका गया. रेलवे ट्रैक को दुरुस्त किए जाने के बाद उक्त रेल को यहां से भेजा गया. हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि इसके पहले भी कुछ ट्रेन उस रेलवे ट्रैक से गुजर गई थी जिसकी चाबी खुली हुई थी, लेकिन कोई अनहोनी नहीं हुई.

‘कोई मामला दर्ज नहीं हुआ’:

वहीं जहानाबाद आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर अर्जुन यादव ने बताया कि इस सिलसिले में आरपीएफ पोस्ट पर गुरुवार की देर शाम तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था. उधर कड़ौना के थानाध्यक्ष भी सूचना पाकर घटनास्थल पर जाकर मामले की तहकीकात की. उन्होंने कहा है कि इस मामले में कोई प्राथमिकी किसी के द्वारा नहीं दर्ज करायी गई है.

लोगों की पड़ी थी नजर:

बुधवार को किसी के द्वारा जहानाबाद और नदौल स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर तीन सौ से अधिक पेंडूल विलेप को किसा ने खोल दिया था. इसके पूर्व कुछ गाड़ियां भी प्रस्थान कर गई थी. बुधवार को आस-पास के लोगों की नजर रेलवे ट्रैक पर बिखरे पड़े कई पेंड्रोल क्लिप पर पड़ी. हल्ला हुआ, लोगों ने इसकी सूचना रेलवे और पुलिस के पदाधिकारियों को दी. सूचना पाकर पुलिसकर्मी भी यहां पहुंचे और ट्रैक के खुले पेंडुल क्लिप को ठीक करने में जुट गए.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

13 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

15 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

20 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

21 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

21 घंटे ago