Bihar

बिहार: दरभंगा में फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के दो आरोपी गिरफ्तार, निगम की मुहर सहित कई सामान बरामद

बिहार के दरभंगा जिले के सदर प्रखंड कार्यालय परिसर के एक जर्जर मकान में महीनों से आधार कार्ड बनाने की आड़ में फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों गिरफ्तार किया है। इस धंधे का संचालन एक फर्जी कंपनी द्वारा फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करके आधार कार्ड बनाया जा रहा था। पकड़े गए दोनों आरोपी सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में आधार कार्ड बनाने का काम किया करते थे। गिरफ्तार आरोपियो की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के उफराहा गांव निवासी ललित प्रसाद देव के बेटे गौतम कुमार और उसके साथी हेमलाल देव के बेटे सुमन कुमार के तौर पर हुई है। सदर थाना पुलिस दोनों से पूछताछ कर पूरे रैकेट की जानकारी जुटाने में लगी है।

जानकारी के मुताबिक, सदर थाना पुलिस के दिवा गश्ती दल को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रखंड कार्यालय स्थित परिसर में एक एनजीओ कंपनी द्वारा गलत जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। सूचना पर गश्ती दल की पुलिस बताए गए स्थल पर पहुंची। उन्होंने वहां बैठे दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बरामद थैले से नगर निगम कार्यालय की मोहर, ढेरों फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, एक प्रिंटर, की-बोर्ड, स्मार्ट मोबाइल फोन और एक आइफोन सहित एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। वहीं, सामन बरामदगी के साक्ष्य के रूप में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी पवन कुमार सिंह और नाजीर आशुतोष कुमार ने अपना हस्ताक्षर किए।

बताया जा रहा है कि यह कंपनी विभिन्न प्रखंडों में अपनी सेवाएं दे रही है। वहीं, फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके आधार कार्ड बनवाने के मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे सरकारी तंत्र की सुरक्षा और प्रामाणिकता पर सवालिया निशान लग गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह भी पता चला है कि इस गैर कानूनी धंधे में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस अब उन सभी संदिग्धों की तलाश में जुटी है, जो इस रैकेट का हिस्सा हो सकते हैं। वहीं, लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इस तरह की और भी गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ताकि इस प्रकार के अपराधों पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके।

इधर, सदर थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने बताया कि लोगों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित छापेमारी की। उसके बाद पुलिस ने प्रखंड कार्यालय परिसर से दो लोगों को ढेर सारे फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और नगर निगम के कई मुहर सहित गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

35 मिनट ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

13 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

13 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

14 घंटे ago