दिल्ली के संसद भवन में एनडीए के नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया है. इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है. नीतीश कुमार ने कहा कि अभी जो लोग जीत गए हैं, उनकी अगली बार करारी हार होगी. विपक्ष के नेता बिना मतलब की बात कर रहे हैं. आज तक उन्होंने कोई काम नहीं किया है और न ही देश की कोई सेवा की है. इस बार मोदी को जो मौका मिला है, अब देश और बिहार आगे बढ़ेगा. इन पांच सालों में बचे हुए विकास के सभी काम पूरे होंगे.
नीतीश कुमार के इस संबोधन के बाद राजद हमलावर हो गई है. राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार को पिछली बार एक मंत्री पद मिला था, जिसके बाद उनकी बहुत सारी नाराजगी सामने आई थी. इस बार बहुत ज्यादा खुश हैं. इस बार वे किंगमेकर की भूमिका में हैं. ये सरकार में शामिल भले ही हों, लेकिन उनको बिहार की जनता का हित आगे रखना चाहिए. बीजेपी के सामने नतमस्तक नहीं होना चाहिए. उनको यह देखना चाहिए कि देश और बिहार का हित कहां है.
मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जब नीतीश कुमार सरकार में शामिल हो रहे हैं तो उन्हें पुरानी मांगों का ख्याल रखना चाहिए. विशेष राज्य और विशेष पैकेज बिहार को दिलाना चाहिए. आगे-आगे देखिए होता है क्या? देखना होगा कि कितने मंत्री जदयू कोटे से होंगे? जनता वेट एंड वाच की स्थित में है. एनडीए की नैया का पतवार नीतीश और चंद्रबाबू नायडू के हाथों में है.
सीएम नीतीश कुमार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूने के सवाल पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार जी को ये शोभा नहीं देता. नीतीश कुमार एक सीनियर लीडर हैं और बिहार के मान सम्मान को झुकाए नहीं. जो वीडियो आया है वो बिहारवासियों को अच्छा नहीं लगा है.
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…