Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर जल्द ही लगाये जायेंगे 40 अतिरिक्त ऑटोमेटिक टिकट वेंडिग मशीन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध कराने हेतु स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेन्डिग मशीन (एटीवीएम) लगाये जा रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल के 43 प्रमुख स्टेशनों पर 127 एटीवीएम स्थापित किये गये हैं। इनमें दानापुर मंडल के 13 स्टेशनों पर 38 एटीवीएम, समस्तीपुर मंडल के 9 स्टेशनों पर 29 एटीवीएम, सोनपुर मंडल के 8 स्टेशनों पर 24 एटीवीएम, पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल के 6 स्टेशनों पर 18 एटीवीएम तथा धनबाद मंडल के 7 स्टेशनों पर 18 एटीवीएम कार्य कर रहे हैं।

इसके साथ ही जल्द ही पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों पर 40 और एटीवीएम स्थापित किये जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। एटीवीएम के जरिए रेल यात्री टिकट काउंटर पर बिना लाइन में लगे अनारक्षित टिकट खरीद कर यात्रा कर सकते हैं। सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि प्रमुख स्टेशनों पर स्वचालित अनारक्षित टिकट वेंडिग मशीन टिकट काउंटर के आसपास स्थापित किये गये हैं।

कई स्टेशनों पर ये एटीवीएम टिकट घर के अलावे स्टेशन के प्रवेश परिसर में भी स्थापित किये गये हैं, जिससे यात्रियों को टिकट लेने और ट्रेन पकड़ने के बीच कम समय लगेगा। एटीवीएम से प्लेटफॉर्म टिकट भी कटाया जा सकता है। ये एटीवीएम चौबीसों घंटे कार्य करती है। साथ ही, इस सिस्टम में हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषा चुनने की सुविधा उपलब्ध है।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों पर एटीवीएम के माध्यम से रेल टिकट खरीदने के लिए फैसिलिटेटर भी तैनात किये गये हैं। यात्री एटीवीएम से स्वयं टिकट बना सकते हैं या जरूरत पड़ने पर तैनात एटीवीएम फैसिलिटेटर के माध्यम से भी टिकट खरीद सकते हैं। यात्रियों द्वारा बुकिंग कार्यालय से जारी किए गए स्मार्ट कार्ड से या एटीवीएम पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन करके यूपीआई के माध्यम से किराए का भुगतान किया जा सकता है। समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, मधुबनी, नरकटियागंज, सीतामढ़ी स्टेशनों पर 29 ऑटोमेटिक टिकट वेन्डिग मशीन उपलब्ध हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

2 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

2 घंटे ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

4 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

11 घंटे ago