Bihar

बिहार में एक सप्ताह में तीसरी बार गिरा पुल, अररिया और सीवान के बाद अब मोतिहारी में हुआ पुल ध्वस्त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को एक बार फिर से एक निर्माणाधीन पुल गिर गया है। इस तरह पिछले एक सप्ताह में बिहार में तीसरी बार पुल गिरने का हादसा हुआ है। इस बार मोतिहारी में पुल ध्वस्त हुआ है। मोतिहारी के घोड़ासहन प्रखंड में निर्माणाधीन पुल ध्वस्त हुआ है। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से पुल बन रहा था। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से इस पुल का निर्माण हो रहा था। आरसीसी पुल का निर्माण धीरेंद्र कंस्ट्रक्शन प्रा. लिमिटेड श्रीकृष्णनगर द्वारा कराया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि पुल की ढ़लाई के साथ ही ध्वस्त एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। इससे पुल निर्माण की गुणवत्ता पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। जिले के घोड़ासहन प्रखंड के अमवा से चैनपुर स्टेशन जाने वाली सड़क में यह पुल बन रहा था। इसके पहले इसी सप्ताह अररिया और सीवान में दो अलग अलग पुल गिर चुके हैं। अब एक सप्ताह में मोतिहारी हादसे के बाद राज्य में तीन पुल गिरे हैं।

इसके पहले शनिवार को सिवान जिला के महराजगंज अनुमंडल के पटेढ़ा और गरौली गाँव के बीच का पुल अचानक टूट गया। जिससे दोनों गाँवों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। इस पुल के टूटने से इलाके के लोग काफी परेशान हो गए हैं, क्योंकि यह पुल दोनों गाँवों के बीच का मुख्य संपर्क साधन था। ग्रामीणों ने बताया कि गंडक विभाग द्वारा नहर की सफाई कराई गई थी, और नहर की मिट्टी काटकर नहर के बांध पर फेंकी गई थी।

इस प्रक्रिया से पुल का पिलर काफी कमजोर हो गया था, जिसके कारण पुल टूट गया। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि नहर की सफाई के दौरान विभाग ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया, जिससे पुल के पिलर पर अतिरिक्त भार पड़ गया और यह हादसा हो गया। इस पुल की चौड़ाई लगभग 30 फीट था। लगभग 30 वर्ष पहले इस पुल का निर्माण कराया गया था।

वहीं 18 जून को अररिया जिले में एक पुल गिर गया था। बकरा नदी पर बन रहे पुल का तीन पाया अचानक से गिर गया। करीब 12 करोड़ रूपये की लागत से बन रहे पुल के गिर जाने के बाद स्थानीय विधायक ने काम में अनियमितता का आरोप लगाया था। उन्होंने पूरे मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे। वहीं अररिया में निर्माणाधीन पुल गिरने से स्थानीय लोगों में काफी रोष दिखा था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

1 घंटा ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

5 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

7 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

9 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

11 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

12 घंटे ago