समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडल कारा में रविवार की सुबह सदर एसडीओ दिलीप कुमार, सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय व सदर-2 एसडीपीओ विजय महतो के नेतृत्व में छापेमारी की गई। घंटो तक चली छापामारी के दौरान जेल से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। इस मंडल कारा के सभी वार्ड व हॉस्पिटल की छापामारी गई है। कड़ी चौकसी के बीच हुई छापामारी से बंदियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई थानों के थानाध्यक्ष व जवान भी मौजूद रहे।
जांच को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जेल के अंदर किसी भी प्रकार की होने वाली आपराधिक घटनाओं के लिए साजिश तथा अन्य किसी अवैध गतिविधि को चेक किया गया है। उन्होंने बताया कि आज की छापामारी में फिलहाल किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। इस दौरान जेल अधीक्षक को जेल परिसर में निगरानी रखने के साथ कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। जिससे किसी प्रकार की अवैध व आपराधिक गतिविधियों की साजिश या अन्य प्रकार की गतिविधि जेल परिसर में नहीं हो सके। प्रशासन की ओर से आगे भी जेल परिसर में आकस्मिक रूप से छापामारी और चेकिंग जारी रहेगी।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…