पश्चिम बंगाल के न्यूजलपाईगुड़ी स्टेशन से करीब 30 किलोमीटर दूर रंगापानी स्टेशन के पास सोमवार की सुबह पौने 9 बजे के करीब एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस में पीछे से टक्कर मार दी. इस रेल हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि की गयी है जबकि तीन दर्जन से अधिक लोग जख्मी हैं. वहीं इस रेल हादसे में बिहार के बख्तियारपुर निवासी लोको पायलट की भी मौत हो गयी. मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है.
रेल हादसे में बख्तियारपुर निवासी लोको पायलट की हुई मौत
कंकचजंघा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में बख्तियारपुर बाइपास निवासी लोको पायलट सियाशरण प्रसाद के पुत्र अनिल कुमार (42वर्ष) की मौत हो गयी. अनिल कुमार की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों के अनुसार अनिल अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ जलपाईगुड़ी में ही रहते थे. वह पांच भाई- बहनों में दूसरे नंबर पर थे.
हेल्पडेस्क से दी जा रही थी जानकारी
दुर्घटनाग्रस्त कंचनजंघा ट्रेन को लेकर किशनगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जानकारी देने के लिए रेलवे द्वारा हेल्प डेस्क बनाया गया था. हेल्प डेस्क में यात्रियों के परिजनों को यात्रियों की जानकारी के साथ साथ कई ट्रेनों के डाईवर्ट रूट की जानकारी दी जा रही थी. हेल्प डेस्क में सिटीआई इंचार्ज विवेक कुमार गुप्ता लगातार फोन पर और वहां पहुंचे परिजनों को जानकारी दे रहे थे.
किशनगंज के 12 यात्री कर रहे थे सफर, सभी सुरक्षित
रिजर्वेशन सूची के अनुसार कंचनजंगा एक्सप्रेस में 12 यात्री किशनगंज तक की यात्रा कर रहे थे. दीपांकर दास (42 वर्ष) गुवाहाटी से किशनगंज, दीप केसरी (30 वर्ष) गुवाहाटी से किशनगंज, पूजा केसरी (उम्र 28) गुवाहाटी से किशनगंज, दिपेंदु भौमिक (उम्र 33) अगरतला से किशनगंज, प्रसनजीत देव (उम्र 47) गुवाहाटी से किशनगंज, माधवी देव (उम्र 75) गुवाहाटी से किशनगंज, दिलीप चौहान (उम्र 45) धर्मनगर से किशनगंज, सुबीर सील (उम्र 60) धर्मनगर से किशनगंज, प्रशंता दास (उम्र 39) अगरतला से किशनगंज की यात्रा कर रहे थे.
मालगाड़ी के दो लोको पायलट, कंचनजंगा के एक गार्ड सहित नौ की मौत
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले स्थित निजबाड़ी और रंगापानी रेलवे स्टेशन के बीच बड़ा ट्रेन हादसा में नौ लोगों की मौत की पुष्टि कटिहार रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने किया है. उन्होंने बताया कि कटिहार रेल मंडल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के 11 किलोमीटर पहले रंगापानी और निजवारी स्टेशन के बीच खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस में मालगाड़ी ने भीषण टक्कर मार दी. जिसमें मालगाड़ी के दोनों लोको पायलट और कंचनजंघा के गार्ड की इस हादसे में मौत हो गयी है. कंचनजंगा एक्सप्रेस के गार्ड, मालगाड़ी के लोको पायलट अनिल कुमार, असिस्टेंट लोको पायलट मोनू कुमार की तथा कंचनजंगा के गार्ड आशीष डे सहित नौ लोगों की मौत हो गयी है. अन्य मृतक की पहचान की जा रही है.
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…