Bihar

‘अश्विनी चौबे क्या कहेंगे… नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA लड़ेगा बिहार चुनाव’ JDU ने कड़े तेवर में दिया जवाब

लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद आज दिल्ली में एनडीए सरकार की अहम सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है जो दो दिनों तक चलेगी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसकी अध्यक्षता कर रहे.

नीतीश के नेतृत्व में 2025 विधानसभा चुनाव

इस मीटिंग में जेडीयू की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा कि 2025 का बिहार चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और बीजेपी के बड़े नेता भी ऐसा कह चुके हैं.

वहीं बीजेपी नेता अश्विनी चौबे द्वारा बीजेपी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने को लेकर केसी त्यागी ने कहा कि हम छोटे मोटे बीजेपी नेताओं की बातों पर ध्यान नहीं देते है, हम तो प्रधानमंत्री की बात को मानते हैं. पीएम ने कहा था कि बिहार का चुनाव नीतीश के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, नेतृत्व को लेकर बिहार में कोई कन्फ्यूजन नहीं है.

संजय झा बन सकते हैं कार्यकारी अध्यक्ष

इसके अलावा मीटिंग में कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति पर चर्चा की जाएगी जिसमें नीतीश कुमार के बेहद भरोसेमंद नेता संजय झा का नाम सबसे आगे चल रहा है. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाए जाने की मुहिम को लेकर भी इस मीटिंग में चर्चा होने की उम्मीद है.

झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ेगी जेडीयू

इसके अलावा 2024 के झारखंड चुनाव में भी पार्टी के उतरने को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. जेडीयू वहां होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी और मजबूती से लड़ाई की तैयारी की जाएगी.

संगठन से जुड़े प्रस्ताव में पार्टी के केंद्र और राज्य सरकार में मंत्रियों को कार्यकर्ताओं से संवाद बनाए रखने के लिए कहा गया है. इसके अलावा जहां भी मंत्रियों का कार्यक्रम होगा वहां बूथ स्तर पर उसकी जानकारी कार्यकर्ताओं तक पहुंचने की पूरी तकनीक तैयार होगी. बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया है.

इस मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी पहुंचे हैं. वहीं इस बैठक को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, यह एक नियमित बैठक है जिसमें आगामी चुनावी कि जिम्मेदारी, जनादेश और नेताओं की भूमिका पर मंथन करेंगे. वहीं उन्होंने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा हमारे अस्मिता से जुड़ा हुआ है और यह बिहार के विकास की कुंजी है. हम चाहे एनडीए में रहे या बाहर रहे हैं इसकी मांग करते रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

35 मिनट ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

10 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

15 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

20 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

21 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

22 घंटे ago