समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

प्रशांत किशोर ने कहा: दो अक्टूबर को जन सुराज पार्टी का होगा गठन; 2025 में बिहार की सत्ता में आने का दावा

चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नई राजनीतिक दल बनाने का ऐलान कर दिया है। पीके ने बताया कि आगामी दो अक्टूबर को जन सुराज अभियान को राजनीतिक दल के रूप में परिवर्तित कर दिया जाएगा। इसका नाम जन सुराज पार्टी होगा।

प्रशांत किशोर जन सुराज अभियान के सूत्रधार हैं और बीते डेढ़ साल से पूरे बिहार में पदयात्रा निकालकर जनसंपर्क कर रहे हैं। जनसुराज के चुनावी मैदान में आने से एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्होंने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज जीतकर बिहार की सत्ता में आएगा।
IMG 20231027 WA0021

प्रशांत किशोर ने रविवार को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित बिहार के सभी जिलों के संगठन पदाधिकारियों को संबोधन के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने यह भी दावा किया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) समेत सभी राजनीतिक दलों को धूल चटाकर जन सुराज अपने बूते सरकार बनाएगा।
IMG 20240520 WA0068IMG 20230604 105636 460

बता दें कि 2 अक्टूबर 2022 को चंपारण के भीतिहरवा गांधी आश्रम से जन सुराज पदयात्रा अभियान की शुरुआत प्रशांत किशोर ने की थी। यह पदयात्रा इस साल सितंबर में पूरी हो जाएगी। प्रशांत किशोर ने घोषणा की है कि विधानसभा चुनाव में जन सुराज आबादी के आधार पर टिकट वितरण करेगा और संगठन में भी उसी आधार पर प्रतिनिधित्व देगा।
IMG 20230701 WA0080IMG 20230728 WA0094 01Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20240426 WA0004IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02