Bihar

उपेंद्र कुशवाहा ने काराकाट से किया नामांकन, बोले- पवन सिंह की चिंता बीजेपी करेगी; पीएम मोदी के काम पर वोटिंग

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने काराकाट लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी के तौर पर शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। अपने समर्थकों के साथ नॉमिनेशन करने पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनकी किसी से कोई लड़ाई नहीं है। पीएम मोदी ने पिछले दस सालों में इतना काम किया है कि जनता उनके प्रति काफी आकर्षित है। काराकाट की जनता हमेशा विकास पर वोट करती है और इस बार भी एनडीए के उम्मीवार को अपना समर्थन देकर दिल्ली भेजेगी।

इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह को लेकर पूछे गए सवालों का भी जवाब दिया। इस सीट पर उनकी लड़ाई इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजाराम सिंह कुशवाहा से है। हालांकि पवन सिंह की मौजूदगी से काराकाट में मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है। काराकाट में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 1 जुन को मतदान है।

नामांकन दाखिल करने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कोई चुनाव लड़े, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। पवन सिंह के चुनाव लड़ने के सवाल पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा ने कहा कि उनसे न तो हमें कोई असर पड़ रहा है और न ही जनता पर कोई असर दिख रहा है। कहा कि यदि खुद को भाजपा का सदस्य बताते हैं तो हैं तो उनकी चिंता भारतीय जनता पार्टी को करनी है। हम लोगों को उनकी चिंता नहीं करनी चाहिए। भाजपा के लोग क्या करना है, क्या नहीं करना है, यह खुद से तय कर लेंगे। उन्होंनें जोर देकर कहा कि पवन सिंह के चुनाव लड़ने से चुनाव लड़ने का कहीं कोई अर्थ नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा से एक दिन पहले गुरुवार को भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में इतना काम किया है कि उनके काम के प्रति लोगों में काफी लगाव है। इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहार के विकास के लिए काफी काम किया हैं। उनको लेकर भी लोगों में बहुत चर्चा है। इसलिए मिला-जुलाकर समाज के सभी वर्ग के लोग हमारे साथ हैं और एनडीए प्रत्याशी के रूप में हमारी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि यह सीट एनडीए की है। 2014 से 2019 तक जनता मौका दिया। इस बार भी एनडीए की जीत होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

2 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

8 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

8 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

8 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

8 घंटे ago