Bihar

पशुपति पारस का जगा भतीजा प्रेम, कहा- मेरे घर के आगे से हर दिन आते जाते हैं लेकिन कभी घर नहीं आते

राजनीति कभी भी कोई करवट ले सकती है। दोस्त दुश्मन और दुश्मन दोस्त हो सकते हैं। हाजीपुर से चुनाव लड़ने के सवाल भतीजा के खिलाफ आग उगलने वाले रालोजपा प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने चिराग पासवान को बड़ा ऑफर दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पारस ने कहा है कि उन्हें चिराग पासवान के लिए वोट मांगने में कोई दिक्कत नहीं है। वे हाजीपुर में जाकर उनके लिए चुनाव प्रचार कर सकते हैं। पशुपति पारस ने प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए दावा किया कि बिहार की सभी चालीस सीटों पर एनडीए की जीत होगी। हाजीपुर में लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होने वाला हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यदि चिराग पासवान प्रचार के लिए बुलाते हैं तो वह हाजीपुर अवश्य जाएंगे और उनके लिए जनता से वोट मांगेंगे। पशुपति कुमार पारस हाजीपुर से निवर्तमान सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में राम विलास पासवान ने उन्हें विधायक रहते हाजीपुर से चुनाव लड़ाया और पारस जीतकर सांसद बन गए। पशुपति पारस ने कहा कि पहले जो बातें हुईं उसे भुलाकर वे भतीजा की सहायता के लिए तैयार हैं। लेकिन वह ऐसा तब करेंगे जब उन्हें चिराग पासवान बुलाएंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भतीजा से कुछ नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि नामांकन में चिराग पासवान की ओर से कोई आमंत्रण नहीं मिला था। दुख जताते हुए कहा कि चिराग पासवान मेरे घर के आगे से हर दिन आते जाते हैं लेकिन कभी घर नहीं आते हैं। वह मुझसे छोटे हैं और मैं रिश्ते में बड़ा हुं। पहले उन्हें पहल करनी चाहिए।

पशुपति कुमार पासर ने कहा कि मेरी बात भाजपा और एनडीए के अन्य सहयोगी दल के नेताओं से लगातार होती रहती है। उनसे बिहार की सभी सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों की जीत कैसे हो, इस विषय पर चर्चा होती है। मैं इसके लिए अपने स्तर से काम भी करता हुं।मैंने लोजपा रामविलास के उम्मीदवार राजेश वर्मा को जिताने के लिए खगड़िया जाकर वोट भी डाला। उनके उम्मीदवारों को हराने की बात झूठी और अफवाह है। पूर्व मंत्री ने दावा किया कि हम पूरी तरह एनडीए के साथ।

पीएम नरेंद्र मोदी की चर्चा करते हुए पारस ने कहा कि देश की 75 फ़ीसदी जनता नरेंद्र मोदी के साथ है। नरेंद्र मोदी के विकास और ल्याणकारियों कार्यों ने आम लोगों का जीवन पूरी तरह बदल डाला है। इसका लाभ लोकसभा चुनाव में एनडीए के सभी दलों के प्रत्याशियों को होगा। पारस ने दावा किया कि बिहार में सभी 40 सीटों पर एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी विजयी होंगे और इंडिया गठबंधन को जनता एक भी सीट नहीं देगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO कार्यालय में भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का हुआ निष्पादन

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…

7 घंटे ago

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की जांच, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…

20 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन, छात्राओं को पोर्टल की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…

20 घंटे ago

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

1 दिन ago