Bihar

तब घेरकर मारा, आज भी अभिमन्यु अकेला; बीजेपी से निकाले जाने के बाद पवन सिंह की ओर से आया फर्स्ट रिएक्शन, जानिए क्या कहा

बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरे भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को बीजेपी ने पार्टी से निकाल दिया है। बुधवार को पार्टी की ओर से बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई। बीजेपी की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि पार्टी के फैसले के खिलाफ काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने पर तत्काल प्रभाव से भाजपा से निलंबित कर दिया गया है।

इस बीच पवन सिंह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट शेयर कर अपनी बात सामने रखी है। पोस्ट में लिखा गया है कि कल भी, महाभारत में अभिमन्यु अकेला था, कृष्ण और पांडव के होते हुये, चक्रव्यूह में घेरकर राक्षसों ने मारा था, आज भी रण में अभिमन्यु अकेला है लेकिन जनता उसके साथ है।

बीजेपी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में आप राजग के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। आपका यह कार्य दल विरोधी है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है तथा पार्टी अनुशासन के विरुद्ध आपने यह कार्य किया है। अतः आपको दल विरोधी इस कार्य के लिए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार पार्टी से निलंबित किया जाता है।

गौरतलब है कि पवन सिंह को बीजेपी ने पहले पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था। लेकिन पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। कुछ दिन बाद भोजपुरी एक्टर ने बिहार के काराकाट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। बता दें कि काराकाट से एनडीए प्रत्याशी के तौर पर उपेंद्र कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं महागठबंधन की ओर से सीपीआई (एमएल) के राजाराम सिंह मैदान में हैं। पवन सिंह के कारण वहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

3 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

3 घंटे ago

हड़ताल के बीच 5 CO, RO का इस्तीफा मंजूर; 3 महिला और 2 पुरुष अफसरों ने छोड़ी नौकरी

बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…

4 घंटे ago

नीतीश को CM बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुर्मी चेतना महारैली के संयोजक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि

बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…

10 घंटे ago

निशांत को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज, 14 जदयू विधायकों ने बनाई ‘टीम निशांत’

जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को सीएम की जिम्मेदारी सौंपी…

11 घंटे ago