Samastipur

IIT और NEET के परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिये सुनहरा मौका, समस्तीपुर के +2 स्कूलों में 2 जून को होगा मॉक टेस्ट का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने IIT और NEET में प्रवेश के लिए आगामी समय में होने वाली परीक्षा की तैयारी के लिए 2 जून को मॉक टेस्ट आयोजित करने का निर्णय लिया है। मॉक टेस्ट उन स्कूलों में लिये जायेंगे, जहां इ-लाइब्रेरी या आइसीटी लैब स्थापित की गयी हैं। मॉक टेस्ट चार पालियों में लिये जायेंगे। टेस्ट में विज्ञान संकाय के कक्षा 12 वीं में पढ़ रहे विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने राज्य के प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्र लिख कर कहा है कि इस मॉक टेस्ट में उन बच्चों को प्राथमिकता दी जाये, जो विज्ञान संकाय से कक्षा 11 वीं पास कर 12 वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं। मॉक टेस्ट की अवधि 120 मिनट होगी। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे।

जिस माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय में अभी तक आइसीटी लैब स्थापित नहीं हुई हैं, उन विद्यालयों के बच्चे नजदीक के मध्य विद्यालयों में लगायी गयी आइसीटी लैब में मॉक टेस्ट देंगे। यह टेस्ट इ-लाइब्रेरी वाले स्कूल में रखे गये हैं। निर्देश दिये हैं कि उन मध्य विद्यालयों के पोषक क्षेत्र के बच्चे जो कक्षा 12 वीं में पढ़ते हैं, उन बच्चों को मॉक टेस्ट में शामिल किया जाये। इसको लेकर समस्तीपुर के प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि माॅक टेस्ट को लेकर तैयारियां की जा रही है। जिले में 138 इ-लाइब्रेरी कार्यरत है। खासकर बिहार बोर्ड के छात्र-छात्राओं के लिये यह वरदान साबित होगी।

क्या कुछ कहा प्रभारी DEO नें :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

2 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

12 घंटे ago