Bihar

पटना के नामी स्कूल के नाले में 4 साल के छात्र का शव मिलने से हड़कंप, गुस्‍साए लोगों ने बिल्डिंग में लगा दी आग

राजधानी पटना में चार साल के बच्चे की हत्या के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने Tiny Tot स्कूल में आग लगा दी है। जानकारी के मुताबिक पॉलसन निवासी शैलेंद्र राय का बेटा आयुष कुमार कल स्कूल गया था। क्लास खत्म होने के बाद छात्र उसी स्कूल में ट्यूशन भी पढ़ता था। कल लेकिन जब शाम को बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद बच्चे का शव रात करीब 3 बजे स्कूल के पास नाले से बरामद हुआ। जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सुबह रोड जाम कर दी, और फिर स्कूल में आग लगी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया है। पटना सिटी एसपी चंद्रप्रकाश और डीएसपी मौके पर मौजूद हैं।इससे पहले दीघा पॉल्सन रोड पर पुलिस की मौजूदगी ना होने से अराजकता की स्थिति हो गई थी। एंबुलेंस को भी नहीं जाने दिया जा रहा है।

प्रदर्शनकारी राहगीरों से भी मारपीट कर रहे थे। अभी भी पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है। हालांकि अभी तक हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। आखिर किस वजह से 4 साल के मासूम आयुष की हत्या की गई। 4 साल के आयुष कुमार का शव स्कूल ड्रेस में नाले में मिला था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

21 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

21 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

23 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

24 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago