वैशाली लोकसभा क्षेत्र में लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के रोड शो में रुपये बांट रहे बीजेपी विधायक राजू सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज प्रखंड के बीडीओ के आवेदन पर स्थानीय पुलिस ने विधायक के खिलाफ चुनाव को प्रभावित करने के लिए पैसे बांटने और आचार संहिता उल्लंघन की एफआईआर दर्ज कर ली है।
बता दें कि रुपये बांटने का यह वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ था। वैसे यह वाकया विगत 22 मई का है। उस दिन मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में चिराग पासवान का रोड शो हो रहा था। चिराग पासवान वैशाली लोकसभा क्षेत्र से अपनी पार्टी की उम्मीदवार वीणा देवी के लिए चुनाव प्रचार करने गये थे। रोड शो में चिराग की गाड़ी पर ही प्रत्याशी वीणा देवी के साथ साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह भी सवार थे।
रुपये बांटने का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें दिख रहा है कि राजू सिंह रोड शो के दौरान अपनी जेब से नोट की गड्डी निकाल रहे हैं और रोड शो के दौरान ही लोगों को पैसे बांट रहे हैं। इस वाकये का वीडियो वायरल होने के बाद कई सवाल उठे थे। वैशाली लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला ने चुनाव आयोग और मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन से इसकी शिकायत की थी औऱ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद राजू सिंह के खिलाफ प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।
साहेबगंज के थानेदार सिकंदर कुमार ने मीडिया को बताया कि पैसे बांटने और आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। साहेबगंज के बीडीओ अलाउदीन अंसारी के आवेदन विधायक राजू कुमार सिंह के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गयी है। पुलिस ने कहा है कि वह वायरल वीडियो को जब्त कर हकीकत का पता लगाया जा रहा है।
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…