National

वो कौन थी… महिला के साथ कोलकाता के फ्लैट में जाकर हनीट्रैप में फंस गए बांग्लादेशी सांसद, फिर जिस्म के टुकड़े ही निकले

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की कोलकाता में हत्या कर दी गई थी। इसी महीने हुए इस हत्याकांड को लेकर अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि अनवारुल हक हनीट्रैप का शिकार हुए थे। उन्हें एक महिला अपने जाल में फंसाकर उस फ्लैट में लाई थी, जहां उनकी हत्या कर दी गई। महिला की पहचान शिलस्ती रहमान के तौर पर हुई है। हत्या के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े करके सूटकेस में रखा गया और उसे ठिकाने लगा दिया गया। बांग्लादेशी एजेंसियों के अनुसार सांसद की हत्या उनके ही एक पुराने मित्र अख्तरुज्जमां ने कराई थी। दोनों एक समय में कोलकाता से ही सोने का अवैध कारोबार चलाते थे। फिर संबंध खराब हुए तो बात इस हद तक जा पहुंची।

अख्तरुज्जमां के पास फिलहाल अमेरिका की नागरिकता है। पुलिस को आशंका है कि वह कोलकाता से दिल्ली और फिर दिल्ली से काठमांडू होते हुए अमेरिका जा चुका है। वही इस हत्या का मास्टरमाइंड है और उसने 5 करोड़ टका देकर सांसद की हत्या की सुपारी दी थी। यही नहीं इसके लिए कोलकाता में महीनों पहले एक फ्लैट लिया गया था, जिसका एक लाख रुपये प्रति माह की दर से किराया दिया जाता था। अब तक की जांच में सामने आया है कि जिस फ्लैट में अनवारुल हक की हत्या हुई थी, उसमें वह दो पुरुषों और एक महिला के साथ गए थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘ऐसा लगता है कि अनवारुल हक को एक महिला ने लुभाया था। हमें आशंका है कि फ्लैट में जाने के तुरंत बाद ही उनकी हत्या कर दी गई थी।’ सीआईडी को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें अनवारुल हक इन लोगों के साथ फ्लैट में जाते दिख रहे हैं। इसके बाद की फुटेज में दिखता है कि महिला और एक अन्य शख्स लौट आते हैं, लेकिन सांसद को फिर फ्लैट से बाहर आते नहीं देखा गया। हालांकि इन लोगों के हाथ में दो बड़े सूटकेस थे। माना जा रहा है कि इन सूटकेसों में ही सांसद का शव भरकर फेंका गया।

फ्लैट में रखे फ्रीज में खून के धब्बे भी मिले हैं। इसी से आशंका जताई जा रही है कि सांसद का पहले फ्लैट में कत्ल किया गया था और फिर टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। पुलिस को शक है कि सांसद की गला दबाकर हत्या हुई थी और फिर काट डाला गया। शव के साथ भी इतनी दरिंदगी हुई कि चमड़ी को उधेड़ दिया गया और बदबू न आए इसके लिए हल्दी पाउडर डाला गया। पुलिस का मानना है कि वह महिला जो फ्लैट में देखी गई, वह सांसद को हनीट्रैप का शिकार बनाकर लाई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

18 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

20 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

1 दिन ago