Bihar

छपरा हिंसा: रोहिणी आचार्य पर हमले के मामले में FIR दर्ज, लालू यादव ने की DM और SP से बात, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के छपरा में चुनावी हिंसा के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। टाउन थाना क्षेत्र के बड़ा तेलपा स्थित मतदान केंद्र संख्या 318 और 319 पर सोमवार को मतदान के दौरान शाम में हुई आरजेडी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत्त हुई। इस दौरान पत्थरबाजी, गाली-गलौज एवं लाठी-डंडे चलाने का आरोप है।

पोलिंग एजेंट नवल किशोर ने टाउन थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया कि रोहिणी आचार्य पर जानलेवा हमला किया गया और उनसे गाली-गलौज की गई। वहीं, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सारण के डीएम और एसपी से अलग-अलग फोन पर बात कर इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, सारण के एसपी गौरव मंगला ने टाउन थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया है।

टाउन थाने में दर्ज एफआईआर में बताया गया कि रोहिणी आचार्य तेलपा स्थित पोलिंग बूथ पर वोटिंग के दिन शाम में पहुंचीं थीं। बूथ पर मौजूद लोगों से वह कह रही थीं कि आपने वोट दे दिया तो यहां से जाइए। इसी बात को लेकर गाली-गलौज और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया गया। टाउन थाना पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

दूसरी ओर, मंगलवार सुबह इसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में आरजेडी समर्थक की जान चली गई। पुलिस इस घटना की जांच बारीकी से कर रही है। जांच के लिए फॉरेंसिक लैब की टीम भिखारी ठाकुर चौक पर पहुंची और वहां से कुछ सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए अपने साथ मुजफ्फरपुर ले गई। फायरिंग की घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी डॉ गौरव मंगला ने टाउन थाना इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया लापरवाही पाई गई है। इसी को देखते हुए उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।

संजीव कुमार को नगर थाने की कमान

चुनाव आयोग के निर्देश के बाद नगर थानाध्यक्ष की कमान संजीव कुमार को दी गई है। डीएम ने लाइन हाजिर किए गए अश्विनी कुमार तिवारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी आयोग को अनुशंसा की है। बड़ा तेलपा बूथ पर सोमवार को हंगामा एवं पथराव के बाद मंगलवार को चुनावी हिंसा की हुई वारदात को लेकर चुनाव आयोग ने सारण के जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। तेलपा बूथ संख्या 318, 319 पर हुए मतदान की विस्तृत जानकारी से भी अवगत कराने का आयोग ने कहा है।

मतदान के दिन सारण संसदीय क्षेत्र के जिला मुख्यालय के समीप स्थित एक ही भवन में स्थित दो मतदान केंद्र अचानक चर्चा में आ गए। आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के सोमवार को मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद बवाल एवं पथराव हुआ था। उनके साथ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया गया था। इस मतदान केंद्र पर आरजेडी और बीजेपी दोनों दलों के मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है। दोनों पार्टी के समर्थक मतदान केंद्र पर सुबह से लेकर शाम तक डटे रहे। रोहिणी यहां जब दो से ज्यादा बार पहुंचीं तो बीजेपी समर्थक भड़क गए। बूथ नंबर 31 प्राथमिक विद्यालय बड़ा तेलपा मठिया महाबीर स्थान दांया भाग में कुल वोटर 985 है। महिला मतदाता 437, पुरुष 548 हैं। मतदान में 548 लोगों ने भाग लिया। बूथ नंबर 319 प्राथमिक विद्यालय बड़ा तेलपा मठिया महावीर स्थान बांया भाग में कुल वोटर 735 हैं। महिला वोटर 343 हैं। पुरुष-392 है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

10 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

10 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

10 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

15 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

16 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

17 घंटे ago