Bihar

पीएम मोदी को देखने के लिए पटना की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, CM नीतीश और रविशंकर भी मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 में प्रचार के लिए दो दिन के दौरे पर बिहार पहुंच चुके हैं. पीएम अपने इस दौरे पर 12 और 13 मई को राज्य में अलग-अलग राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे. पीएम मोदी के स्वागत के लिए राजधानी पटना को दुल्हन की तरह सजाया गया है. पीएम मोदी के रोड शो के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पीएम की सुरक्षा को लेकर पटना में एसपीजी की तैनाती की गई है. वहीं, पीएम मोदी के रोड शो लेकर पटना वासियों में भी खास उत्साह देखने को मिल रहा है.

रोड शो में शामिल होने के लिए पटना के भट्टाचार्या मोड़ पहुंचने पर सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा ने उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान लोग जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए नजर आएं. पीएम मोदी के साथ उनके रथ पर सीएम नीतीश कुमार, रविशंकर प्रसाद और सम्राट चौधरी मौजूद रहे.

पीएम मोदी के स्वागत के लिए राजधानी पटना की सड़कों पर बीजेपी और कई संस्थाओं ने मंच बना रखा था. पीएम मोदी के रोड शो के लिए कुल 39 मंच बनाए गए थे. पीएम मोदी के स्वागत के लिए अलग-अलग संस्था और समाज के लोग पीएम का स्वागत करते हुए नजर आए.

रोड शो के दौरान पीएम मोदी भी लगातार सभी का अभिवादन करते रहे. पीएम के रोड शो के दौरान पटना की सड़कों पर चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी. मिली जानकारी के अनुसार लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए पीएम मोदी के रोड शो के लिए दूरी को बढ़ा दिया गया. पहले रोड शो के लिए 2 किमी की दूरी निर्धारित थी इसे बढ़ाकर 3 किमी कर दिया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

2 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

9 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

15 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

16 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

18 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

18 घंटे ago