Samastipur

समस्तीपुर: चुनाव को लेकर सीमा सीलिंग के दौरान लोडेड देसी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल अंतर्गत आने वाले लरझाघाट थाने की पुलिस ने चुनाव को लेकर सीमा सीलिंग के दौरान लोडेड देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। इस संबंध में रोसड़ा एसडीपीओ सोनल कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक कुंदन कुमार लरझाघाट थाना के परकोलिया वार्ड 07 निवासी दिलीप यादव का पुत्र है।

उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर एसपी के नर्दिेश पर बीते शनिवार को अंतर जिला सीमाओं की सीलिंग व चेकपोस्टों पर गहन तहकीकात की जा रही थी । इसी दौरान परकोलिया चेकपोस्ट पर कुशेश्वरस्थान के चिंगरी की तरफ से आ रहा बाइक सवार दो युवक पुलिसबलों को देख भागने लगा। हालांकि पुलिस ने खदेड़कर एक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा युवक फरार होने में सफल रहा।

धराये कुंदन कुमार की तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा व एक मोबाइल मिला। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली गयी। एसडीपीओ ने बताया कि इन लोगों की मंशा थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की थी। हालांकि पुलिस ने समय रहते इनके मनसूबे पर पानी फेर दिया। धराये आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को कई सार्थक सूत्र भी दिये हैं, जिस पर पुलिस टीम कार्य कर रही है। टीम में लरझाघाट थानाध्यक्ष अनिल कुमार रजक, एसआई अनिल कुमार, सिपाही कुंदन कुमार, मुकुल कुमार व उत्सव आनंद शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

3 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

6 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

17 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

18 घंटे ago