Bihar

‘मम्मी पापा को बोलो PM Modi को न दें वोट’, बिहार में BJP को वोट नहीं देने का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक गए जेल

बिहार में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को कक्षा में प्रधानमंत्री मोदी को वोट नहीं देने की अपील करने के आरोप में जेल भेज दिया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार ने कहा, ‘जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उक्त शिक्षक के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। शिक्षक क्लास में बच्चों को बीजेपी और पीएम मोदी को वोट न देने का पाठ पढ़ा रहे थे।’ बता दें, मुजफ्फरपुर लोकसभा चुनाव के लिए 20 मई को मतदान होना है।

राजकीय माध्यमिक विद्यालय का टीचर हैं आरोपी शिक्षक

मुजफ्फरपुर के जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि कुढनी प्रखंड के अमरख स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के कई छात्रों के परिवार के सदस्यों ने शिक्षक हरेंद्र रजक के आचरण को उनके संज्ञान में लाया था। सरकारी टीचर ने पीएम मोदी और बीजेपी को वोट न देने के लिए कहा था। टीचर ने छात्रों से कहा था कि वो अपने परिजनों से कहें कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बीजेपी को वोट न दें।

शिक्षक हरेंद्र रजक पर लगे आरोपों की पुष्टि के बाद एक्शन

अधिकारी अजय कुमार सिंह ने कहा, ‘छात्रों के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई कि शिक्षक बच्चों से कह रहे थे कि किसी को भी प्रधानमंत्री मोदी को वोट नहीं देना चाहिए, क्योंकि मुफ्त राशन योजना के तहत अनुपयुक्त खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है।’ सिंह ने कहा, ‘कक्षा के कई छात्र और छात्राओं ने भी इस बात की पुष्टि की कि शिक्षक हरेंद्र रजक कक्षा के अंदर ऐसी बातें कह रहे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

2 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

4 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

4 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

5 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

15 घंटे ago