Politics

PM मोदी का बिहार दौरा आज, पटना में दो दिन तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से निकलें…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना आगमन पर सोमवार से दो दिनों तक यातायात बदला रहेगा। आगमन के बाद पीएम दिवंगत नेता सुशील कुमार मोदी के निवास जाएंगे। इस दौरान एयरपोर्ट से सड़क तक अभेद्य सुरक्षा रहेगी। राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद पीएम मंगलवार की सुबह एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। सोमवार की शाम नेहरू मार्ग से कदमकुआं जाने वाले रास्ते आम वाहनों के लिए दो घंटे तक बंद रहेंगे। ट्रैफिक डीएसपी अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि सोमवार शाम 5:30 बजे से 7:30 अथवा काफिला गुजरने तक नेहरू पथ से राजेंद्र नगर से जुड़े सारे रास्ते आम वाहनों के लिए बंद रहेंगे।

मंगलवार की सुबह वह राज भवन से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। हवाई अड्डे में प्रवेश और निकास के लिए पश्चिमी द्वार का प्रयोग किया जाएगा। हवाई यात्री वैकल्पिक मार्ग नेहरू पथ, सगुना मोड़, आशियाना दीघा रोड से पटना हवाई अड्डा जाने के लिए राजाबाजार होते हुए डुमरा चौकी से राईडिंग रोड होकर पटना हवाई अड्डा पश्चिमी गेट जा सकेंगे।

प्रधानमंत्री के राजेंद्र नगर जाने के कारण सोमवार की शाम नेहरू पथ से जुड़ने वाले सारे मार्ग बंद रहेंगे। पटना जंक्शन जाने वाले यात्रियों से पटना जंक्शन की जगह करबिगहिया छोर का प्रयोग करने की अपील की है। सगुना मोड़ / राजा बाजार की ओर नेहरू पथ होकर पटना जंक्शन जाने वाले वाहन चालक डुमरा चौकी से पटना हवाई अड्डा पश्चिमी गेट होते हुए बीएमपी-5 तिराहा से टमटम पड़ाव होकर अनिसाबाद गोलम्बर से गर्दनीबाग, मीठापुर होते हुए जीपीओ ऊपर से करबिगहिया जा सकेगे।

ऐसे जा सकेंगे गांधी मैदान

पुरानी बाईपास से गांधी मैदान की ओर जाने वाले वाहन चालक पुरानी बाईपास से करबिगहिया से जीपीओ गोलम्बर ऊपर से महावीर मंदिर आरओबी होते हुए एग्जीबिशन रोड आरओबी से रामगुलाम चौक पहुंचेंगे। करबिगहिया से चिरैयाटाड़ पुल उपर से गोरियाटोली से बायें महावीर मंदिर आरओबी से जीपीओ गोलम्बर के ऊपर से यू-टर्न ले गोरियाटोली, एक्जीविशन रोड आरओबी होते हुए गांधी मैदान जा सकेंगे। पुरानी बाईपास से बहादुरपुर आरओबी मैकडोवल गोलम्बर के रास्ते प्रेमचंद्र गोलंबर से सैदपुर रोड हुए अशोक राजपथ जाया जा सकेगा।

ऐसे जा सकेंगे पटना जंक्शन

राजीवनगर, पाटलिपुत्रा, दीघा, से पटना जंक्शन जाने वाले अटल पथ से आर ब्लॉक आरओबी नीचे से जीपीओ गोलंबर ऊपर से करबिगहिया अथवा या पाटलिपुत्र गोलम्बर से बोरिंग रोड से लोहियाचक्र पथ नीचे से दारोगा राय पथ आर ब्लॉक जीपीओ गोलम्बर के नीचे से पटना जंक्शन जा सकते हैं। अशोक राजपथ से बाकरगंज मोड़ से रामगुलाम चौक का प्रयोग किया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

8 मिनट ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

9 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

10 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

11 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

22 घंटे ago