Bihar

नीतीश, राबड़ी देवी समेत 11 एमएलसी ने ली शपथ; लालू भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व सीएम राबड़ी देवी सहित 11 नवनिर्वाचित सदस्य आज का विधान परिषद सदस्य के रूप में आज शपथ ले लिया। विधान परिषद के सभागार में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया । विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर इन्हें शपथ दिलाई। परिषद के सचिव अखिलेश कुमार झा ने सोमवार को यह जानकारी दीथी। बिहार विधान परिषद में शपथ ग्रहण समारोह की सारी तैयारियां समय से पूरी कर ली गई थीं। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी राबड़ी देवी के साथ शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे।

शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआ सुबह 10 बजे के बाद हुई।। द्विवार्षिक निर्वाचन-2024 में विधानसभा कोटे से निर्वाचित सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, जदयू के खालिद अनवर, सैयद फैसल अली, भाजपा की अनामिका सिंह, मंगल पांडेय, लाल मोहन गुप्ता, राजद के अब्दुलबारी सिद्दीकी, डॉ. उर्मिला ठाकुर, हम के संतोष कुमार सुमन एवं भाकपा माले की शशि यादव शपथ ली।

विधानपरिषद के सचिव अखिलेश कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह दस बजे शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित बीजेपी की अनामिका सिंह, मंगल पांडेय, लाल मोहन गुप्ता समेत सभी नेताओं को समारोह की सूचना दी गई थी। वहीं जेडीयू कोटे से खालिद अनवर, सैयद फैसल अली को शपथ दिलाई गई।

आरजेडी से राबड़ी देवी के साथ 2 और नेता भी विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ लिया। लालू यादव के पुराने सहयोगी और राजद के वरीय नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी के साथ डॉक्टर उर्मिला ठाकुर परिषद की सदस्यता ग्रहण किया। इनके आलावे बिहार सरकार में मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन दूसरी बार शपथ लिया भाकपा माले ने महिला उम्मीदवार के तौर पर पहली बार शशि यादव को परिषद भेजने का फैसला लिया था। शशि यादव को भी आज मंलगवार को बिहार विधान परिषद की सदयस्ता दिलाई गई।

समारोह में लालू यादव भी मौजूद थे। उन्होंने मीडियाकर्मियों के साथ बात करते हुए देश की राजनीति को गरमाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को पूरा आरक्षण दिया जाना चाहिए वे हकदार हैं। लालू ने अमित शाह और पीेएम मोदी पर हार की आशंका से डरकर जनता को भड़काने का आरोप लगाया।

Avinash Roy

Recent Posts

बालू-गिट्टी व्यवसायी के संदिग्ध मौ’त मामले में पत्नी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…

15 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…

15 घंटे ago

समस्तीपुर के उजियारपुर में युवक से साइबर ठगी, ₹1.12 लाख की ठगी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में जीविका की राशि में 1.11 करोड़ रुपये का गबन, बैंक मित्र पर लगा गंभीर आरोप

समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में चल रहे अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बेगूसराय की टीम बनी विजेता

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…

19 घंटे ago