Bihar

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG का पेपर लीक होने की सूचना, पटना पुलिस की हिरासत में 5 संदिग्ध

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रविवार को देश भर के 557 और 14 विदेशी शहरों में मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2024 का आयोजन किया. हालांकि, NEET का प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका जतायी जा रही है. इस संबंध में इनपुट मिलने के बाद पटना पुलिस ने रविवार रात कई जगहों पर छापेमारी की. पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि NEET UG परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में गोपनीय सूचना के आधार पर एक FIR दर्ज ​की गई है.

पटना पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है. देर रात तक कई जगहों पर रेड जारी रही. सूत्रों के मुताबिक इस मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है. पटना एसएसपी राजीव मिश्रा के मुताबिक सिकंदर यादव समेत 4 अन्य पेपर लीक कराने में लगे हुए थे. आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने पटना में कई सेंटरों पर पेपर सॉल्वर बिठाये थे और इनके पास पहले से ही प्रश्नपत्र मौजूद थे. पुलिस हर बिंदु की जांच कर रही है.

पेपर लीक की खबरों को NTA ने बताया झूठ और निराधार

हालांकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने पेपर लीक की खबरों का जोरदार खंडन किया है. राजस्थान के सवाई माधोपुर के एक परीक्षा केंद्र पर हिंदी माध्यम के छात्रों ने शिकायत की कि उन्हें अंग्रेजी मीडियम के प्रश्नपत्र दिए गए. एनटीए ने प्रश्नपत्र के वितरण में गलती की बात स्वीकार की है. एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘पेपर लीक की खबरें पूरी तरह से झूठी और निराधार हैं और यह सिर्फ सनसनी फैलाने के लिए किया जा रहा है. एक अलग घटना में गर्ल्स हायर सेकेंडरी आदर्श विद्या मंदिर, मैनटाउन, सवाई माधोपुर में हिंदी माध्यम के छात्रों को गलती से अंग्रेजी माध्यम का प्रश्न पत्र दे दिया गया. और पर्यवेक्षक जब तक गलती सुधारते, छात्र जबरदस्ती प्रश्न पत्र लेकर परीक्षा हॉल से बाहर चले गए.’

एनटीए अधिकारी ने कहा, ‘नियमों के मुताबिक छात्रों को परीक्षा समाप्त होने के बाद ही प्रश्न पत्र के साथ हॉल से बाहर जाने की अनुमति है, लेकिन सवाई माधोपुर में कुछ छात्र पेपर लेकर जबरदस्ती एग्जाम हॉल से बाहर चले गए. इसके चलते प्रश्न पत्र शाम करीब 4 बजे इंटरनेट पर वायरल हो गया, लेकिन तब तक देशभर के अन्य सभी केंद्रों पर परीक्षा शुरू हो चुकी थी. इसलिए, NEET UG का कोई पेपर लीक नहीं हुआ है.’ बता दें कि NEET UG 2024 परीक्षा का आयोजन 5 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक किया गया.

इस परीक्षा के लिए 23 लाख छात्रों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

इस साल NEET UG के लिए रिकॉर्ड 23 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें 10 लाख से अधिक लड़के, 13 लाख से अधिक लड़कियां और 24 छात्र ‘थर्ड जेंडर’ के तहत पंजीकृत थे. अगर राज्यवार बात करें तो उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 3,39,125 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, इसके बाद महाराष्ट्र से 279904 छात्र थे. राजस्थान से 1,96,139 छात्रों ने नीट यूजी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. दक्षिणी राज्यों की बात करें तो तमिलनाडु से 155216 आवेदकों ने पंजीकरण कराया था, जबकि कर्नाटक से 154210 आवेदक पंजीकृत हुए थे.

Avinash Roy

Recent Posts

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

3 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

3 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

10 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

14 घंटे ago