Samastipur

समस्तीपुर जिले के विभिन्न जगहों से भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब जब्त, एक कारोबारी भी गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- लोकसभा चुनाव की तिथि नजदीक आते ही उत्पाद विभाग द्वारा शराब की खोज को लेकर लगातार सर्च ऑपरेशन एवं छापेमारी तेज कर दिया गया है। इस कड़ी में जहां उत्पाद विभाग की टीम ने उजियारपुर के बाबू पोखर व समस्तीपुर के जितवारपुर में छापेमारी की। वहीं समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर भी आरपीएफ व जीआरपी केसहयोग से सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान समस्तीपुर स्टेशन से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया।

उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि रेलवे परिसर में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान वारिसनगर थाना के कुसैया के विकास कुमार राय को विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया। जिसके पास से 56 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। उसके विरुद्ध उत्पाद थाना में मामला दर्ज किया जा रहा है। वहीं देसी शराब बनाने की सूचना पर समस्तीपुर प्रखंड के जितवारपुर एवं उजियारपुर के बाबू पोखर के पास भी छापेमारी की गयी।

इस दौरान पुलिस टीम के पहुंचते ही सभी संदिग्ध फरार हो गया। छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 15 लीटर वाला 140 डब्बा, 35 लीटर वाला 46 डिब्बा जावा गुड़ जब्त किया गया। जबकि 40 लीटर चुलाई शराब भी बरामद किया गया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि लगभग एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसके अलावे कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जटमलपुर के पास भी वाहनों की जांच पड़ताल की गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर BRC में सर्विस बुक पर हस्ताक्षर से लेकर एरियर भुगतान, माृतकावकाश, चाइल्ड केयर लीव तक के लिए अलग-अलग रेट तय करने का आरोप

समस्तीपुर : प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) समस्तीपुर में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर बिहार…

10 घंटे ago

मिथिला विश्वविद्यालय से मूल प्रमाणपत्र लेकर लौट रहे वकील की सड़क हादसे में मौ’त, पत्नी और 4 साल की बेटी DMCH में भर्ती

दरभंगा जिले के विशनपुर थाना क्षेत्र के पुअरिया पुल के समीप सोमवार को तेज रफ्तार…

11 घंटे ago

सुमित झा का भक्ति गीत ‘अम्बे अम्बे’ एक अक्टूबर को होगा रिलीज

समस्तीपुर : जिले के गायक व म्यूजिक प्रोड्यूसर सुमित झा का नया देवी भक्ति गीत…

19 घंटे ago

समस्तीपुर BRC में हर छोटे-बड़े कार्यो के लिए रेट फिक्स ? भ्रष्टाचार के आरोपों पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिये जांच के आदेश

समस्तीपुर : प्रखंड संसाधन केंद्र समस्तीपुर में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को लेकर बिहार पंचायत-नगर…

19 घंटे ago

जमशेदपुर में 33 करोड़ के सोना व 42 लाख नगद लूटकांड में समस्तीपुर में झारखंड STF की छापेमारी

समस्तीपुर : झारखंड के जमशेदपुर में गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में विगत 24…

19 घंटे ago