Bihar

पहले नाबलिग का अपहरण, फिर मार-पीटकर जबरन भरवाई लड़की की मांग…, बिहार में पकड़ौआ विवाह का नया मामला

बिहार के जमुई जिले में पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग का पकड़ौआ विवाह करवा दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों ने एक नाबालिग को घर से अगवा कर उसकी जबरन शादी करा दी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग जबरन एक नाबालिग लड़के का एक युवती की मांग में सिंदूर भरवा रहे हैं। इस दौरान जब नाबालिग लड़का विरोध करता है तो, लोग उसके साथ मारपीट करते दिखते हैं। मामला जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर का बताया जा रहा है। हालांकि, हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते है।

नाबालिग के परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

उक्त वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि गोपालपुर निवासी गनौरी ठाकुर सहित तीन अन्य लोगों ने मिलकर नाबालिग लड़के का अपहरण किया, फिर जबरन उसकी शादी करा दी। घटना को लेकर नाबालिग के स्वजनों ने खैरा थाना में केस दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया है।

आवेदन में पीड़ित के पिता ने क्या बताया?

पुलिस को दिए आवदेन में दाबिल निवासी लक्ष्मी ठाकुर ने बताया है कि बीते 3 मई को गोपालपुर निवासी गनौरी ठाकुर अपने 3 सहयोगियों के साथ उसके घर पर पहुंचा और जबरन उसके 15 वर्षीय नाबालिग पुत्र रामबालक कुमार को अगवा कर लिया।

इसके बाद उसे गोपालपुर ले गए और वहां कुरवाटांड़ निवासी एक युवती के साथ उसकी जबरन शादी करा दी। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। किसी ने इस जबरन कराए गए शादी का वीडियो बना लिया जो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। बहरहाल पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।

थानाध्यक्ष ने क्या कहा?

थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार ने बताया कि लड़की को भगाकर शादी करने के मामले में केस दर्ज हुआ है। लड़का पक्ष ने भी आवेदन दिया है। जिसकी जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

2 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

6 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

8 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

9 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

9 घंटे ago